रैगर समाज की परम्परायें और रीति रिवाज

  1. रीति-रिवाजों की मुख्य विशेषतायें: रैगर जाति के रीति रिवाज, आचार-व्यवहार, वेशभूषा तथा बोली इन क समृद्ध अतीत की गौरवपूर्ण परम्परा के प्रतीक है। इन पर अनेक किस्म के अत्याचार हुये फिर भी इस जाति के लोगो ने अपने रीति रिवाजो को नही खोया। हर प्रसंग के लिये निश्चित रिवाजों में जो सरसता और उपयोगिता है वह रैगर जाति के लोगो के सामाजिक जीवन की उच्च भावना के सूचक है। इन पर हुये हिन्दु धर्म के सवर्ण वर्ग के लोगो द्धारा किये गये अत्याचार और सामन्तो के राज में इन पर किये गये उत्पाती शारीरिक और मानसिक उत्प्रेरणायें इन के सामाजिक जीवन को कई प्रकार से प्रभावित किया गया है। फिर भी इन में जन्म, विवाह एवम् अन्य अवसरों पर जो रिवाज प्रचलित है वे सिद्ध करते है कि रैगर जाति के लोगो का जीवन संघर्षमय रहा है। इन रीति रिवाजों का अध्ययन करने से यह प्रमाणित होता है कि यह कौम बड़ी ही जीवन्त कौग रही है और इस कौम के रीति रिवाजों निम्नलिखित सिद्धान्तो को प्रतिपादित करते है:-

(1) सादा और सरल जीवन: रैगर जाति के रीति रिवाजों की सब से बड़ी विशेषता इस जाति के लोगो का सादा और सरल जीवन रही है। पुत्र जन्म के समय राज-महलों की तरह थाली बजा कर
शुभ समाचार की घोषणा की जाती है। इसी प्रकार जन्मोत्सव के आठवें दिन जब भी जच्चा को स्नान कराया जाता है, एक विशेष प्रकार का खाद्य पदार्थ बनता है जिस में गुड़ या गुड़ शक्कर होती है जो अमीर और गरीब सभी प्रकार के लोग बना सकते हैं। इस प्रकार समाज में व्यक्ति की प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखने हेतु ऐसे रिवाज प्रचलित किये गये है कि किसी अवसर पर किसी के घर की आर्थिक स्थिति का अन्तर अन्य लोगो को प्रगट नही हो सके। प्रायः रैगर जाति के रीति रिवाज पहले के समय मे सरल और सादा जीवन जीने से ही सम्बन्ध रखा करते थे।

(2) वीरता और शौर्यपूर्ण रीति रिवाज: रैगर जाति के रिवाजो का अध्ययन करने से स्पष्ट होता है कि ये लोग क्षत्रियों की तरह अपने विवाह और अन्य सामाजिक कार्य करते आये है। इस संबंध मे इन के विवाह के रिवाज को लिखते हुये यह कहा जा सकता है कि रैगर जाति में विवाह के प्रथम दिन गणेश पूजन किया जाता है। इसी दिन बिन्दायक बैठता है। कन्या पर इसी दिन तेल चढाया जाता है। दूसरे दिन भात, माहेरा व मेळ होती है। विवाह के दिन दुल्हा निकासी के लिये निकलता है। रैगर जाति क्षत्रिय जाति है अतः बारात भी क्षत्रियों की तरह ही युद्ध के रूप में ये लोग निकालते है। ये लोग बारात की रवानगी को निकासी कहा करते है। निकासी विजय यात्रा के लिये प्रस्थान करने वाले जुलूस को कहा जाता है। कन्या के घर के द्धार पर तोरण मारने के अर्थ यही है कि युद्ध अन्तिम मंजिल पर पंहुच चुका है और विजय प्राप्त की जा चुकी है। विजय यात्रा के उपरान्त फेरे होते है जिस में अग्नि को साक्षी मान कर एक दूसरे के प्रति उतरदायी रहने की प्रतिज्ञायें ली जाती है। विवाह के भोज को ‘बढार‘ कहा जाता है। विवाह के अवसर पर महिलायें सामुहिक रूप से गीत गाती है। गीतों में सम्बन्धियों को व्यंगात्मक गालियों का दिया जाना इन के सरस और भावपूर्ण जीवन को दर्शाते है।

(3) सामन्ती व्यवस्था और अत्याचारों का प्रभाव: रैगर जाति मूलतः राजस्थान में रहने वाली जाति है अतः राजस्थान के सामन्तो द्धारा किये गये अत्याचारों और सर्वण जातियों द्धारा इन से छुआछूत करने का स्पष्ट प्रभाव इन के रीति रिवाजो पर दिखाई देता है। इसी कारण से इन में बाल विवाह, वृद्ध विवाह व अनमेल विवाह का प्रचलन रहा है। शराब का सेवन भी अत्याचारों को भूलने का ही एक तरीका ही रहा है।

  1. राजपूत और रैगर जाति के कई रीति रिवाजो में समानता. राजपूत समाज के रीति रिवाजो का वर्णन डा.कैलाशनाथ व्यास व देवेन्द्रसिंह गहलोत ने अपनी पुस्तक ‘राजस्थान की जातियों का सामाजिक एवम् आर्थिक जीवन‘ (प्रकाशक राजस्थानी ग्रन्थागार, सोजती गेट, जोधपुर, आई.एस.बी.एन.978-81-86103-11-1, पृष्ठ 84-87) किया है जो रैगर समाज के कई रीति रिवाजो से बहुत अधिक समानता रखते है। इन समानताओ के कारण ही यह कहा जा सकता है कि रैगर समाज एक क्षत्रिय जाति है। इस पुस्तक में लेख किया गया है:‘विवाह सम्बन्ध में राजपूत अपना गोत्र टालते है…….बच्चो का वैवाहिक सम्बन्ध भाट, चारण, पुरोहित आदि के माघ्यम से किया जाता है। बात पक्की हो जाने पर अपनी हैसियत के अनुसार टीका भेजा जाता है। टीके में गहने, कपड़े, नारियल, कई घोड़े, रूपये आदि भी भेजते है। राजपूतो में सगाई एक बार कर देने के बाद फिर नही छूटती है। प्रसिद्ध है, ‘परणी छूटे मांग नी छूटे‘। सामान्यतः विवाह के समय वर व वधु की उम्र 16 व 20 वर्ष होती है। विवाह का मुहूर्त ब्रह्मणों से निकलवाया जाता है। वधु का पिता वर के यंहा लगन 5,10 या 15 दिन पूर्व भेजता है। लगन पंहुचने पर वर को बाने बैठाया जाता है। उसकी प्रतिदिन पीठी की जाती है तथा बिंदोला खिलाया जाता है। वर वधु के पिता अपने सम्बन्धियों को कुंकम पत्री भेजते है। वर वधु के तेल मसला या चढाया जाता है। चढाने के पीछे कांकण डोरा वर व वधु के दाहिने हाथ व पांव में बांधते है। कांकण डोरा मोली को बट कर बनाया जाता है। उसमें एक मेदल (एक छोटा फल) छेदते है। एक मरोड़ फली और एक दो छोटे-छोटे छल्ले लाख के और लोहे के बांधते है और ऐसा ही एक जोड़ा कांकण डोरे का बना कर वधु के लिये भी बरी के साथ ले जाते है। कांकण डोरा बांधने के बाद वर को बाहर कुर्सी या पाट पर बैठाते है। तब भाई बन्ध, नौकर, जनता व अन्य लोग न्योता की रकम देते है। यह न्योता आपस में विवाह के अवसर पर दिया व लिया जाता है। निश्चित दिन पर वर घोड़े, ऊंट या गाड़ी में बैठ कर बरात के साथ वधु के घर जाता है। वर के सिर पर सेहरा और मोड़ बांधा जाता है। बरात के साथ वधु के लिये कपड़े आदि ले जाये जाते है। उसे बरी कहते है। कपड़े कम से कम दो जोड़ी ले जाये जाते है। गहने वधु का पिता देता है। जब बरात वधु के घर के पास पंहुच ‘जाती है तब वधु के भाई या रिश्तेदार बारात के सामने जाते है। उन को ‘पड़जान‘ कहते है। वंहा सब मिलकर अफीम व शराब की मनुहार करते है। बाद में वे गांव में या डेरे पर आते है। बाद में घर के पास वधु का पिता जाजम बिछा कर सामेला करता है। वर व वधु के पिता बैठ कर अफीम या शराब की मनुहार करता है। वधु पक्ष का पुरोहित वधु के तिलक करता है। वर तोरण बांधने वधु के घर जाता है और घोड़े पर बैठे ही तोरण के तलवार मारता है। तोरण मारते हुये वधु के पोल पात बारहठ को नेग दिया जाता है। उस वक्त बारहठ लोग अपने नेग के लिये काफी हुज्जत करते है। वर अब घोड़े से उतर कर चंवरी में जाता है। वंही सासु वर के सिर पर दही लगाती है। दही के लिये सासु का यह ताना प्रसिद्ध है ‘तूने भला मेरा दही लजाया‘। जब वह चंवरी में जाता है तब बाराती जान के डेरे में चले जाते है। वधु के तेल वर के आने के बाद चढाते है। तेल चढाने के बाद स्नान कराकर वधु को वह पोशाक पहनाई ताती है जो बरी में आती है। उस के कांकण डोरा और मोड़ बांध कर चंवरी में लाते है और वर वधु के छेड़ा छेड़ी बांधते है। बाद में होम कर ब्राह्ाण हथलेवा को जोड़ कर वर वधु को चार फेरे अग्निकुंड के चारो ओर घुमाता है। तीन फेरो में तो वधु आगे रहती है लेकिन चैथे फेरे में वर आगे हो जाता है। तब औरते यह गीत गाती है – ‘पहिले फेरे बाबा री बेटी, दूजे फेरे भुआ री भतीजी, तीने फेरे मामा री भानज्ी, चौथे फेरे धी हुई पराई।‘ चैथे फेरे के बाद कन्यादान होता है जो भी यम्बन्धी या मित्र देते है वह वधु का होता है। वर जो भी मांगना चाहता है वह मांग लेता है।। अन्त में हथलेवा छुड़ाया जाता है तथा गठजोड़ा खोला जाता है। वर वधु अब बारात के डेरे पर लाये जाते है। वंहा वधु कुछ देर ठहर कर वापस चली जाती है। ……… विवाह के बाद वर वधु द्धारा कुलदेवी को धोक देते है।‘
  2. रीति रिवाजों की परमपरायें. अब मैं पहले दिल्ली के रैगर समाज के रीति रिवाज जो मैने देखे और सुने उन का वर्णन करना चाहुंगा जिस से कि रैगर समाज की आगे आने वाली पीढी यह जान ले कि रैगर समाज की दिल्ली में पहले क्या स्थिति थी और किन किन रीति रिवाजो और सामाजिक परम्पराओं का निवर्हन किया जाता था। रैगर समाज के रीति रिवाज व सामाजिक परम्पराये हजारो सालो से चली आ रही है। जिस भी प्रदेश में रैगर समाज के लोग जाकर बस गये उस समय की धार्मिक और सामाजिक परम्पराओं का भी उन्होने अपने जीवन में अपना लिया परन्तु मूल परम्पराये और रीति रिवाजो को उन्होने त्याग नही दिया बल्कि उस स्थान के विभिन्न मेलो, त्यौहारो व सामाजिक परम्पराओं को अपनी मूल परम्पराओ के साथ जोड़ दिया। इस से सिद्ध होता है कि रैगर समाज परिस्थतियों के अनुसार अपने को ढाल लेता है। इस का उदाहरण यह है कि दिल्ली में बसने के बाद रैगर समाज ने पंजाब की संस्कृति को भी अपना लिया है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश, गुजरात आदि प्रान्तो में बसने के बाद वहां की परम्पराओ व रीति रिवाजो को भी उन्होने अपने मूल रीति रिवाजो में सम्मिलित कर लिया है हालांकि इस प्रकार के जीवन को अपनाने में कई प्रकार की समस्याओं का जन्म हुआ जैसे दिल्ली में पंजाब की परम्पराओ को अपनाने के बाद रीति रिवाज निभाने में अनायास ही खर्चे बढ गये। यहां तक कि आपस में खर्चा करने की होड़ सी लग गई जिस से समाज के लोगो की कमर की कमजोर हो गयी। इस का यह भी एक कारण रहा है कि इन्होने न तो राजस्थान की परम्पराओ और रीति रिवाजो का त्याग किया और न ही पंजाब के अच्छे रीति रिवाजो को अपनाने का प्रयास किया। ये लोग मूलतः दिखावे में फंस गये और बिना किसी कारण के ही कमाई के बदले खर्चा करने लग गये जिस से कि इन को अपने मकानो तक बेचना पड़ा। यहां यह लिखना उचित होगा कि रैगर समाज के लोग मूलतः हिन्दू धर्म को ही मानते है अतः उन्होने उस प्रदेश या स्थान पर रहने वाले हिन्दुओ की परम्पराओ को ही अपनाया। हालांकि वे चमड़ा रंगने का ही कार्य करते थे और मांसाहारी है फिर भी उन्होने मुस्लिम धर्म की सामाजिक परम्पराओ, त्यौहारो व धार्मिक रीति रिवाजो का कतई भी नही अपनाया। वे मांसाहारी होते हुये कसाई के रूप में जानवरो को नही मारते है बल्कि वे अपने घरो में बकरी पालना अपने आर्थिक व घरेलू सहयोग को आवश्यक समझते है। रैगर समाज के लोग मुर्गा-मुर्गी पालने में विश्वास नही रखते हैं क्योंकि उन का विश्वास है कि मुर्गा-मुर्गी गन्दगी को खाते है। इसी प्रकार सुअर का मांस कोई रैगर नही खाता है। रैगर समाज में जन्म, परण और मरण के रीति रिवाजो को उल्लेख निम्नलिखित प्रकार से किया जा सकता है।

1.दाई प्रथा व नव शिशु को जन्म घुटी देना: प्राचीन समय में स्वास्थय सेवाये बिल्कुल नही थी। दिल्ली में विलिंगडन अस्पताल, लेडी हार्डिंग अस्पताल और बाड़ा हिन्दु राव ही मुख्य सरकारी अस्पताल हुआ करते थे। वर्तमान में डा़ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहले विलिंगडन अस्पताल हुआ करता था। पंचकुईया रोड पर स्थित सुचेता कृपलानी अस्पताल लेडी हार्डिंग अस्पताल हुआ करता था। इन अस्पतालो में केवल गम्भीर बीमारियों के रोगी ही जाया करते थे। पुराने समय में बच्चो का जन्म दाई द्वारा की कराया जाता था। रैगर पुरा में गोरा व धन्नी नामक दाई बड़ी ही कुशल और प्रसिद्व हुआ करती थी। प्रसव पीड़ा होने पर दाई को ही बुलाया जाता था। वह ही बच्चे को मां द्वारा दूध पिलाना, लालन पोषण करने तरीको को बताया करती थी। जब बच्चे को किसी भी प्रकार की कोई बीमारी होती थी तो प्रायः दाई ही बच्चे की मां को देसी दवाईया लेने और सावधानिया बरतने के नुस्खे सिखाया करती थी। बच्चे के जन्म होने पर उसे जन्म घुटी दी जाती थी। इस में गुड़ को पिघला कर रूई के फोवे में इस पिघले हुये गुड़ को बच्चे की जीभ पर प्रथम बार लगाने को जन्म घुटी देना कहा जाता था। जन्म घुटी परिवार के उसी व्यक्ति के हाथ से बच्चे को प्रथम बार दिलाई जाती थी जो समझदार और शान्त स्वभाव का हो। यह माना जाता रहा है कि जिस व्यक्ति के द्वारा पहली बार बच्चे को जन्म घुटी दी जाती है तो उस व्यक्ति की अच्छाईयां और बुराईया बच्चे में आ जाती है इस लिये जन्म घुटी दिलाने को व्यक्ति को चुनना कठिन कार्य भी होता है। जब बच्चा शरारत करता था तो महिलायें आपस में पूछा करती थी कि बच्चे को घुटी किस से दिलाई गयी है। घुटी परिवार के किसी बुजुर्ग महिला अथवा पुरूश द्वारा ही दी जाती है। यह प्रथा आज भी रैगर समाज में प्रचलित है। प्रसव पीड़ा के दौरान माता और नवजात शिशु की काफी संख्या में मृत्यु हो जाया करती थी। इस का मुख्य कारण यह भी था कि समाज में बालिकाओं की कम उम्र में ही विवाह हो जाया करता था जिस के कारण शारीरिक रूप से वह मां बनने में कठिनाई महसूस किया करती थी और जल्दी मां बनने पर कभी वह स्वयम् तो कभी बच्चे सहित मृत्युलोक को प्राप्त हो जाती थी। इस के अलावा उसे अपने ससुराल में अच्छा पोशक भोजन भी नसीब नही होता था। यदि जच्चा और बच्चा सही रूप से रहते थे तो माता को बच्चे के जन्म के उपरान्त देसी घी में अजवान, सांेठ आदि को खिलाया जाता था जिस के वे दोनो ही स्वस्थ रहे। अंग्रजी दवाईयां लेने का प्रचलन नही था। यह मान्यता थी पक प्रकार की खुराक देने से मां के स्तनो में नवजात शिशु के लिये दूध की बढोतरी होगी तथा मां के शरीर में भी ताकत आ जायेगी। यहां गौर करने वाला तथ्य यह है कि रैगर समाज में गरीब से गरीब व्यक्ति भी देसी घी में अजवान आदि मिला कर जच्चा को खिलाया करता था।

2.सूर्य पूजन: नावण: राजस्थान में खास कर मारवाड़ में सूर्य पूजन का मुहूर्त पण्डित से पूछने के बाद जच्चा नहा धो कर नये कपड़े पहिन कर घर के चैक में चैका लगा कर पाट पर बैठ कर अपने नवजात शिशु को गोद में ले सूर्य देवता की तरफ मुंह कर पूजन करती है। इस पूजा में पाट के सामने अनाज की ढेरी पर पानी से भरा कलश और नीम का झंवरा अर्थात नीम की टहनी रखी होती है। महिलायें मंगलगान करती है।

3.कुआ अथवा जलवा पूजन: प्रायः बच्चे के जन्म के महिने – सवा महिने बाद अच्छा वार देख कर कुआ अर्थात जलवा पूजन की रस्म मां द्वारा निभाई जाती है। जब तक यह रस्म निभाई नही जाती तब तक मां पानी और रसोई के कार्य नही करती। इस रस्म में जच्चा को नये कपड़े और गहने पहना कर सिर पर कलश और चरवी जिस में नीम का झंवरा रखा होता है उसे लेकर कुआ पूजन करवाया जाता है जिस में परिवार की सभी महिलाये सजधज कर गीत गाती कुआ पूजन के लिये चलती है। जच्चा अपना कलश और चंवरी पानी से भर कर घर पर लाती है उस के उपरान्त है घर में रसोई सम्बन्धी कार्य किया करती है। दिल्ली में गंगा मन्दिर के पास एक कुआ हुआ करता था जंहा रैगर पुरा की महिलाये कुआ पूजन किया करती थी। बीडन पुरा में भी इसी प्रकार का एक कुआ होता था जंहा समाज की महिलाओ द्वारा कुआ अर्थात जलवा पूजन की रस्म अदा की जाती थी।

4.नामकरण संस्कार: रैगर समाज में बच्चा होने पर उस का नामकरण संस्कार किया जाता है। पहले रैगर जाति के बच्चो का नाम बड़ा ही उटपटांग नाम देकर किया जाता था। बाद में दिल्ली में बसने के उपरान्त रैगर समाज के पंडित बच्चो को नामकरण संस्कार करने लग गये। उस समय रैगर पण्डित मंगला नन्द महाराज के हाथो कि बनाई जन्मपत्रियां बहुत ही प्रसिद्व होती थी। मंगला नन्द महाराज के पास प्रायः महिलाया पक जाकर बच्चे के नाम और उस की जन्म पत्री बनवा कर ले आती थी। लड़का होने पर प्रायः बस्ती और रिशतेदारो में लड्डू बांटे जाते थे और रात को आलू मांस की सब्जी बना कर बहिन बेटियों का सम्मान किया जाता था।

5.ढूंढ: ढूंढ पूजने संबंधी अधिक संदर्भ नही मिलते लेकिन यह माना जाता है कि होलिका की एक बहिन का नाम ढूंढा था। उसी के घटनाक्रम के बाद ढूंढ पूजने की प्रथा का प्रचलन हुआ। इसी कारण पहली बार लड़का होने पर पहली होली पर नवजात शिशु की बुआ अर्थात नवजात शिशु के पिता की बहन व मौसी बच्चे के लिये कपड़े, जेवर, खिलोने और कठुला आदि लाती है जिसे ढूंढ या ढूंढकड़ा लाना भी कहा जाता है। लड़की होने पर ढूंढ नही लाया जाता। कठुला वे खिलौने हुआ करते है जो काठ अर्थात लकड़ी के बने होते है। ढूंढ की रस्म में बच्चे को नहला कर नये कपड़े पहना कर बुआ व मौसी आर्शीवाद देती है। इस रस्म में मारवाड़ में घर के चैक में पाटे पर शिशु का नजदीकी रिशतेदार बच्चे को गोद में लेकर बैठता है। एक बांस लेकर दो आदमी दोनो सिरो को पकड़ कर खड़े हो जाते है। मारवाड़ में होली के दूसरे दिन सुबह ही मौहल्ले के सभी लोग एकत्रित होकर जिस के घर बच्चे का जन्म हुआ है उस के जाते है। दूसरे सभी आदमियों के हाथो में लकड़िया होती है जिन से बांस पर हल्की चोट मारते हुये यह कामना करते है कि बच्चा बांस से भी ज्यादा लम्बा हो। बच्चे का पिता ढूंढ करने वालो को एक नारियल और गुड़ देता है। यदि घर में पहली बार लड़का पैदा हुआ है तो खुशी से मौहल्ले वालो और रिशतेदारो को शराब भी पिलाता है। दक्षिणी राजस्थान में ढूंढाज्या खाने का रिवाज है। इस में बहिन के घर सन्तान होने पर चार-पांच भाई बहिन के घर जाकर चावल, बूरा, दही आदि खाद्य पदार्थो का गोठ कर खाते है। वंहा बहिन की ननद से विवाह करने या दापा लेकर विवाह करने का रिवाज है। यदि बहिन पर अपना अधिकार छोड़ने का प्रतिदान है।

6.सगाई के लिये रोकने की रस्म: सगाई करने से पहले लड़के या लड़की को रोकने की रस्म की जाती है। इस का मतलब यह होता है कि इस रस्म को करने के उपरान्त लड़के या लड़की का भविष्य में और किसी से सगाई-विवाह नही किया जायेगा। सगाई से पहले लड़के अथवा लड़की को रोकने का रिवाज अभी भी प्रचलित है। फर्क इतना आ गया है कि पहले लड़के या लड़की के बचपन में ही सगाई या विवाह की बात पक्की हो जाती थी परन्तु अब लड़के या लड़की के बालिग होने पर यह रीति अपनाई जाती है।

दिल्ली में आजकल लड़की को रोकने से पहले लड़के वालो की तरफ से कई औरते एकत्रित होकर लड़की के अथवा उस के किसी रिशतेदार के घर पर आती है जंहा लड़की वालो की तरफ की औरते उन के स्वागत स्वरूप खानपान की व्यवस्था करती है। लड़की को देखने के उपरान्त लड़के वालो की तरफ की औरते प्रायः बिना कोई निर्णय लिये वापिस लड़के के घर पर आ जाती है जहां आपस में सलाह कर अपनी राय लड़के के दादा या बाप या उस के किसी मुखिया को बता देती है। उस राय के आधार पर परिवार का मुखिया सगाई करने का निर्णय लेता है और अपने निर्णय से लड़की वालो का अवगत करा देता है। यदि उचित समय में लड़के वालो की तरफ से कोई निर्णय नही आता है तो यह मान लिया जाता है कि लड़के वाले सगाई करने के लिये इच्छुक नही है। यह रिवाज दिल्ली में आधुनिक युग की देन ही कही जा सकती है जो कि सरासर अनुचित है। इस रिवाज में लड़की को बार बार सगाई के लिये विभिन्न लड़के वालो द्धारा अस्वीकार करने की परम्परा भी चल निकली है जिस से लड़की की तौहीन होती है और उस में हीन भावना का उत्पन्न होना लाजमी हो जाता है। वह समाज से विद्रोहात्मक रूख अपनाते हुये अपने जीवन का स्वयम् निर्णय लेने के उत्सुक हो जाती है। इसी विद्रोहत्मक रूख के कारण ही लड़किया रैगर समाज के बाहर अपना जीवन साथी चुनने लगी है।

सगाई करने से पूर्व लड़के या लड़की को रोकने की रस्म की जाती है जिस को करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाता है कि दोनो पक्षो के चार चार गोत्रो में भिन्नता है। इस का अभिप्राय यह है कि सगाई-विवाह में स्वयम् का अर्थात बाप का, मां का, दादी का और नानी का गौत्र दोनो पक्षो द्धारा टाला जाता है। हिन्दु विवाह अधिनियम में भी आपस में चार गौत्रो में विवाह होने को गैरकानुनी माना गया है। प्रारम्भ से ही रैगर समाज में यह मान्यता रही है कि इन चारो गौत्रो का आपस में भाई बहिन या खून का रिशता रहा होगा ध्अतः आपस में भाई बहिन में विवाह नही हो सकता। अन्य जातियों की तरह समगोत्र सगाई निषेध है जिस में माता, पिता, दादी व नानी का गोत्र टालते है। परन्तु वर्तमाान में योग्य रिशते मिलने पर दादी, या नानी का गोत्र टाल दिया जाता है। नानी कानी और दादी पादी जैसी कहावतों का सहारा लेकर रिशता कर लिया जाता है।

आजकल कई स्थानो पर रैगर समाज में सगाई करने से पहले लड़के अथवा लड़की को देखा जाने लगा है। यहां तक कि पहले लड़का लड़की से मिल कर बातचीत भी कर लेता है। यदि उस को लड़की पसन्द आ जाये तो वह उस से विवाह करने की हां भर देता है। यह रिवाज आधुनिक युग की देेन ही कही जा सकती है। आजादी से पूर्व दिल्ली जैसे शहर में भी और राजस्थान व देश के अन्य प्रान्तो में भी जो लड़के या लड़की के बाप या दादा सगाई विवाह का निर्णय ले लिया करते थे। वह ही अन्तिम निर्णय हुआ करता था। इस का अभिप्राय यह है कि लड़का-लड़की आपस में न तो मिला करते थे और न ही एक दूसरे को देखा करते थे। परिवार के मुखिया द्धारा जो भी सगाई या विवाह सम्बन्धी निर्णय ले लिया जाता था वह ही सब को स्वीकार होता था। इस निर्णय में औरतो की राय परिवार के अन्दर ले ली जाती थी परन्तु उन्हे इस निर्णय के लिये सभी के सामने उजागर नही किया जाता था। लड़की को सगाई के लिये रोकने पर लड़के वालो की तरफ से लड़की को गले में चेन अथवा कुछ रूपये दिये जाते है। यह एक प्रतीक होता है कि दो परिवारो में अब सम्बन्ध पक्का हो गया है।

पहले के जमाने में लड़के वाले ही लड़की के घर आया करते थे और लड़की वाले लड़के के घर नही जाते थे। इस परम्परा का निर्वहन आजादी के कुछ सालो तक चला। धीरे धीरे इस परम्परा में बदलाव आ गया और लड़की वाले लड़के वालो की मिन्नते करने लग गये जो सरासर एक गलत परम्परा है जिसे स्वीकार नही किया जाना चाहिये क्यों कि बालिकाओं और उस के माता पिता की भी इज्जत होती है। सगाई के रोकने की रस्म में भी अब काफी बदलाव आ गया है। पहले रोकने की रस्म के लिये लड़का अपने रिशतेदार के साथ अच्छे कपड़े पहिन कर लड़की वालो के जाया करता था और लड़की वाले उसे देख कर यह निर्णय किया करते थे कि यह नवयुवक अपनी बेटी के लिये उपयुक्त है अथवा नही। इस रिवाज से लड़की की मां व अन्य औरते भी उस नवयुवक को देख लिया करती थी और सगाई के निर्णय में उन की सहमति की अहम् भूमिका हो जाया करती थी। अब यह रिवाज खत्म हो गया है जो अत्यंत ही दुख का विषय है। अब लड़की को

7.सगाई की रस्म: सगाई के विषय में रिपोर्ट मरदुमशुमारी राजमारवाड़ 1891 ई में यह लेख किया गया है, ‘सगाई का दस्तूर यह है कि पंच अमल गला कर गुड़ और खोपरा बांटते है और बिरादरी वालों को शरबत या शराब पिलाते हैं। ‘रिपोर्ट-मरदुमशुमारी राजमारवाड़ 1891 ई. द्वारा रायबहादुर मुन्शी हरदयालसिंह प्रकाशक महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केन्द्र, जोधपुर संस्करण सन् 2010 पृ0 542 इस से स्पष्ट होता है कि सन् 1891 ई. में मारवाड़ रियासत में रैगर जाति में सगाई के समय अमल अर्थात अफीम लेने और शराब पीने व पिलाने की आदत थी।

राजस्थान की जातियों का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन नामक पुस्तक में रैगर जाति के रीति रिवाजों के विषय में लेख किया गया है, ‘बच्चों की सगाई में मां, बाप, दादी और नानी का गोत्र टालते है। सगाई के समय लड़की का पिता एक थाली में नारियल, गुड़ तथा समधण के लिये ब्लाउज का कपड़ा रख देता है। लड़के का पिता दूसरी थाली में एक खोपरा तथा गुड़ रख देता है। लड़के व लड़की के पिता थालियों की अदला-बदली करते है। मोहल्ले के पंच लड़के के पिता से रूपये शराब के लिये तथा कम्बल छपाई के लेते है। शराब के पैसे पंचो के पास रहते है तथा शेष रूपये कम्बल छपाई का बेटी की मां को देते है। लड़की का पिता कैसरिया या गुलाबी रंग संगे सम्बन्धियों के कपड़ो पर डालता है। रंग डालने से सगाई पक्की मान ली जाती है।‘ राजस्थान की जातियों का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन द्वारा डा. कैलाशनाथ व्यास और देवेन्द्रं सिंह गहलोत प्रकाशक जगदीशसिंह गहलोत शोध संस्थान, जोधपुर संस्करण 1992 पृ. 224

अब मारवाड़ मेंसगाई करने की रस्म को सपगण, मंगनी, नारियल-कांचली देना भी कहते है। इसे नारियल-कांचली देना इस लिये कहा जाता है कि दोनो पक्षो द्वारा क्रमशः लड़के पक्ष वाले लड़की के लिये ब्लाउज का कपड़ा व लड़की पक्ष वाले नारियल का आदान प्रदान प्रतीक के रूप में करते है।

रैगर जाति में सगाई करने की रीति भी आपस में एक अच्छा भाईचारा बनाने और उसे कायम रखने की परम्परा रही है। समाज में सगाई करने की रीति साधारण रूप से ही हुआ करती थी। इस में लड़के वाले होने वाली बहु के घर जाया करते थे। इस परम्परा में नवयुवक का बाप और उस के रिशतेदार सम्मिलित हुआ करते है। सगाई की बात पक्की होने पर लड़की का बाप एक सूखा नारियल और अपनी हैसियत के अनुसार सम्मान स्वरूप कुछ रूपये जो प्रायः एक रूपये से लेकर ग्यारह रूपये तक हुआ करता था उसे दिया करता था। सगाई होने वाले नवयुवक का पिता या उस का दादा अथवा उस की तरफ का कोई बुजुर्ग अपने माथे पर नारियल और रूपयो को लगा कर लड़की वालो को धन्यवाद अर्पित किया करता था। यदि कोई साम्यर्थवान होता था तो वह उपरोक्त नारियल व रूपयो के अलावा होने वाले दामाद के पिता और दादा के कपड़े भी दे दिया करता था जो आम व्यक्ति के लिये आवश्यक नही होता था। लड़की के मां-बाप की ओर से लड़के वालो की तरफ से आये प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान स्वरूप उस के तिलक लगा कर एक ‘पछेवड़ा’ और उस के साथ अपनी सार्मथ्य और परिवार में उस के सम्बन्ध के अनुसार रूपये दिये जाते थे। तत्पश्चात लड़की और लड़की वाले हुक्का या बीड़ी पीते हुये गप्पे हांकते रहते थे और लड़की की तरफ की औरते गीत गाती रहती थी। माहौल बड़ा ही खुशनुमा बना रहता था। सगाई की रस्म भी एक त्यौंहार के रूप में मनाई जाती थी। अन्त में इस खुशी के मौके पर मौहल्ले जिसे वे ‘गुवाड़ी‘ भी कहते थे उस में गुड़ बांटा करते थे। रैगर समाज गुड़ को स्नेह का अनमोल प्रतीक मानते थे और इसे स्वीकार करने या खाने के बाद अपनी जुबान पर अडिग रहा करते थे। लड़के वाले जब अपने घर पंहुचते थे तो सगाई में दिये गये कपड़ो को ‘गुवाड़ी‘ या ‘बस्ती‘ में दिखाया करते थे। शाम को औरते गीत गाया करती थी और गुवाड़ी में अथवा गीत गाने वाली औरतो के बीच गुड़ बांट कर खुशी का इजहार किया करती थी।

पहले के जमाने में और आजकल भी राजस्थान के कई गांवो मे जब भी किसी मेले, त्यौंहार या अन्य किसी खुशी के मौके पर रैगर जाति के बुजुर्ग मिलते है तो वे आपस में पारिवारिक सुख दुख की बाते करते है और इसी बातचीत के दौरान वे अपने परिवार के अविवाहित लड़के या लड़की की जानकारी का भी आदान प्रदान कर लेते है। इस प्रकार पारवारिक सूचना के आदान प्रदान की प्रक्रिया में सगाई और विवाह की बात पक्की कर लिया करते है। रैगर अपनी जुबान पर अडिग रहने वाली कौम है इस लिये ये सगाई-विवाह के सम्बन्ध में जो भी जुबान दे दी उस पर ये कायम रहा करते थे। बुजुर्गाे द्धारा दी गई जुबान का घर की महिलाये भी सम्मान किया करती थी और लड़के -लड़की भी बुजुर्गो द्धारा दी गई जुबान का सम्मान किया करते थे। परिवार में कोई भी व्यक्ति विरोध नही किया करता था। आजादी से पूर्व तो राजस्थान में यहां तक स्थिति थी कि कई बार अजन्मे बच्चो की सगाई भी शराब के प्याले पर कर दी जाती थी। इस में आपस में यह तय कर लिया जाता था कि यदि उस के परिवार में लड़की का जन्म होगा और दूसरे व्यक्ति के परिवार में लड़के का जन्म होगा तो दोनो बच्चो की सगाई आपस में कर दी जायेगी। अब यह प्रथा समाप्त हो गई है जो अच्छी बात है। शिक्षा के प्रचार के कारण रैगर समाज भी जागरूक समाज हो गया है हालांकि बाल विवाह अभी भी राजस्थान के कई गांवो में विद्यमान है।

राजस्थान के मारवाड़ में यह रिवाज है कि सगाई करने के लिये लड़की का पिता लड़के के बाप और उस के रिशतेदारो को अपने घर पर बुलाता है जहां मौहल्ले वालो के सामने लड़की का पिता एक थाली में नारियल, गुड़ तथ ‘समधण‘ के लिये बलाउज का कपड़ा लाकर रख देता है। लड़के का बाप दूसरी थाली में एक खोपरा अर्थात सूखा नारियल तथा गुड़ लाकर रख देता है। उस समय लड़की का पिता लड़के का नाम और लड़के का बाप लड़की का नाम एक दूसरे से पूछते है। इस के बाद लडकी का पिता और लड़के का बाप आमने सामने बैठ कर थालियों की अदला बदली करते है जिस में लड़के बाप की थाली उपर तथा लड़की के पिता की थाली नीचे रखी जाती है। इस अदला बदली के बाद दोनो ‘समधी‘ आपस में एक दूसरे के मुंह में गुड़ देते है। मौहल्ले के पंच लड़के के बाप से सवा दो रूपया शराब पिलाई के लिये तथा एक रूपया कम्बल छपाई का लेते है। शराब पिलाई के रूपये पंचो के पास रहते है तथा एक रूपया कम्बल छपाई का लड़की की मां को दे दिया जाता है। यह लाग का रूपया अलग अलग स्थानो पर अलग अलग होता है। सगाई होने के उपरान्त लड़की का पिता केसरिया या गुलाबी रंग लड़के के पिता और उस के सगे सम्बन्धियो के कपड़ो पर यह बताने के लिये डालता है कि सगाई पक्की हो गई है।

अब जमाना काफी बदल गया है। पुराने दस्तूर भी बदल गये है और नये जमाने के नये रीति रिवाजो ने जन्म ले लिया है। अब सगाई करने में लड़की वाले का सगाई करने में इतना खर्च होने लगा है कि इतने खर्चे में विवाह भी सम्पन्न हो सकता है। अब सगाई और विवाह में एक जैसा ही खर्चा होने लगा है जो अत्यंत दुख की बात है। आजकल लड़के वाले लालची हो गये है और यह
उम्मीद करने लगे है कि लड़की वाले अधिक से अधिक नगद रूपये, जेवर और सामान उन्हे देवे। इस के अलावा सगाई होने के बाद प्रत्येक त्यौहार पर लड़की वालो की तरफ से सामान भी दिया जाने लग गया है। इस के अलावा सगाई को छोड़ने की प्रथा भी आम होती जा रही है जो किसी भी कीमत पर सहनीय नही होनी चाहिये।

8.रीत का मंगवाना: यह रिवाज दिल्ली में नहीं है। मारवाड़ में रैगर समाज के लोगो को जटिया कहा जाता है, उन में यह रिवाज है। सगाई के करीबन छः माह बाद लड़की का पिता लड़के के बाप से रीत मंगवाता है जिस में लड़की के जेवर, कपड़े, चूड़िया, आदि श्रंगार का सामान मंगवाता है। कई बार जेवर नही मंगवा कर केवल वस्त्रादि ही मंगवाया जाता है।

9.लगन अथवा सावा अर्थात विवाह तय करना: राजस्थान में जब लड़के-लड़के विवाह योग्य हो जाते हैं तो बातचीत के द्धारा विवाह का दिन तय कर लिया जाता है। लगन के लिये लड़की का पिता पंडित से लगन लिखवाता है जिस में एक कागज पर विवाह की तिथि मय समय आदि लिखा होता है। लगन में पीले चावल, सुपारी, कुमकुम तथा एक रूपया डाल कर लगन पर कुमकुम के छींटे डाले जाते है तथा इसे सूखे नारियल के साथ लगन तथा अन्य सामग्री की मोली, जो एक तरह का लाल रंगा हुआ पवित्ऱ सूत माना जाता है, के साथ बांध कर किसी नाई, ढाढी अथवा अपने रिशतेदार के मार्फत लड़के के बाप के पास भिजवा दिया जाता है। इस लगन को लड़के का बाप अपने मौहल्ले वालो तथा रिशतेदारो के सम्मुख स्वीकार कर लगन लाने वाले को अपनी इच्छानुसार भेंट देकर वापिस रवाना करता है। वास्तव में यह विवाह का संदेश पहुचाने का एक तरीका हुआ करता है।

पहले राजस्थान की तरह लगन की रस्म दिल्ली में भी हुआ करती थी परन्तु आजकल नारियल व लगन भेजने के बदले नई रीति जो दोनो पक्षों की सुविधानुसार होती है उस से भी विवाह की तारीख निर्धारित होने लग गई है। इस में विवाह के वास्ते लड़के का पिता अपने खास खास रिशतेदारो को लेकर कन्या के घर जाता है और कन्या के पिता से विवाह की तारीख तय करवाता है। इस में यह भी तय होता है कि कितने बाराती लेकर बारात में आयेगा। यह इस लिये भी आवश्यक होता है कि कन्या के घरवालो द्धारा बारातियो के ठहरने और खाने पीने की उचित व्यवस्था की जा सके। सावा तय करने वाली बातचीत के दौरान यह कंही भी तय नही होता कि खाने में क्या क्या दिया जायेगा। कन्या पक्ष की जो भी मर्जी होती है वह ही बारातियो को खाने में परोसा जाता है। इस के अलवा रैगर जाति में कभी भी दहेज देने या लेने की कोई प्रथा नही रही है। यही कारण है कि रैगर समाज में लग्न में टीके के रूपये मांगने या लेना भी घृणित माना जाता है। विवाह की तारीख की कोई लिखा पढी नही होती है। जुबानी बातचीत में हुये निर्णय को ही दोनो पक्षो को स्वीकार होता है। सावा अर्थात विवाह की तारीख निश्चित होने के बाद कन्या का पिता खुशी खुशी आये हुये मेहमानो को विदा करता है।

10॰ बान अर्थात पाटे पर बिठाना: लगन आने के बाद लडकी और लड़के को विवाह की नियत तिथि के पांच, सात या दस दिन पहले लकड़ी के पाटे अर्थात बाजोट पर बिठाते है जिसे बान बिठाना भी कहा जाता है। बान बिठाने के समय लड़का या लड़की दोनो को ही अपने अपने घरो में भौजाई अथवा बहन द्वारा तिलक किया जाता है। उस समय महिलाया पके गाती रहती है। उस समय कटोरी में घी डाल कर पाटे पर बैठे बैठे ही उसे पिलाया जाता है तथा उस के मुंह में गुड़़ भी दिया जाता है और फूलो या रेशम की माली भी पहनाई जाती है इस के अलावा लड़के के हाथ में कटारी अथवा तलवार दी जाती है जो फेरे होने तक उस के पास रहती है। ये दिन ‘बीन्द’ और ‘बीनणी’ अर्थात वर और वधु के बड़े ही लाड प्यार और बनाव श्रंगार के होते है। इस प्रकार बान या पाटे पर बिठाते ही घर में विवाह का माहौल होना प्रारम्भ हो जाता था।

11.बान बैठने पर गली और रिशतेदारो में घूघरी बांटना: दिल्ली में जैसी ही लडके या लड़की का विवाह निश्चित हो जाया करता था तो वर और वधु पक्ष अपने आप यह तय कर लिया करते है ा पक अपने लड़के अथवा लड़की को कितने दिन का बान बिठा रहे है। इस के लिये वे बड़े कढावे में चनो को पानी और नमक में उबाल कर जिन्हे ‘घूघरी’ कहा जाता था उसे गली-बस्ती और अपने रिशतेदारों में बांट कर बान बिठाने और विवाह की तारीख की सूचना दिया करते थे।

12. बन्दौली निकाले जाने: जिस दिन से गणेश जी को घर में लाया जाता है उसी दिन से रोजाना दुल्हा और दुल्हिन की बन्दौली निकाली जाती है। बन्दौली निकालने में दुल्हा या दुल्हिन के उबटन लगाने के बाद उस के सिर पर नया औरना, लाल रंग का टूल अर्थात कपड़े के चारो कौनो को चार महिलाये पकड़ती है जिस के बीच में दुल्हा दुल्हिन को खड़ा कर दिया जाता है। यदि दुल्हे की बन्दौली है तो दुल्हा अपने सिर पर आये कपड़े के बीच को अपनी तलवार से थोड़ा उपर उठा लेता है। दुल्हा या दुल्हिन की बहन या बुआ एक थाली में चावल, कुमकुम, गुड़, जलता हुआ दीपक, जल से भरा कलश, आका नमक, कपास और उबटन अर्थात पीठी की चार गौलियां रख कर दुल्हा या दुल्हिन के पीछे चलती है। बिन्दौली जैसे ही प्रारम्भ होती है वैसे ही ढोल बजने लगता है। बन्दौली धीमी चाल से घर के दरवाजे से निकल कर देव स्ािान या फलसे तक पंहुचती है तो बहन या बुआ दुल्हे या दुल्हिन के सामने आकर खड़ी हो जाती है और थाल दुल्हा या दुल्हिन के हाथ में पकड़ा कर अपने दोनो हाथो से थाली में रखी उबटन की गोािलयां उठा कर उस के शरीर के जोड़ो से अर्थात नाखून, टखनो, घुटनो, कमर, कन्धो तथा सिर से उपर उसारते अर्थात घुमाते हुये चारो दिशाओं में फेंक देती है। उस के बाद दुल्हा अथवा दुल्हिन का आरता उतार कर बन्दौली वापिस घर आ जाती है। फैरो के पहले रोज बड़ी बन्दौली निकाली जाती हे और उस रात को राती-जगा किया जाता है।

13 बन्दौला खिलाना: सावा अर्थात विवाह की तारीख निश्चित होने के बाद लड़के और लड़की के पक्ष वाले अपने पुत्र अथवा पुत्री को ‘बीन्द’ अथवा ‘बीनणी’ बनाते है। बान बिठाने वाले रोज लड़का अथवा लड़की वाला मोहल्ले तथा अपने रिशतेदारो में गुड़ बांटता है। गुड़ लेने वाले को ‘बन्दौला’ देना होता है जिस में लड़का अथवा लड़की को एक समय का उस की मर्जी के हिसाब का खाना खिलाया जाता है। पहले उसे जितना चाहे उतना घी पिलाया जाता था जो आजकल के बच्चे पंसन्द नही करते। प्रायः सगे रिशतेदार ही बन्दौला देते है। पहले जब सगे रिशतेदार बन्दौला देते थे तो वे अपने सभी भाईयों के परिवार वालो को भी खाने पर बुलाते थी। ऐसे बुलावे को ‘सीगरी न्यौता’ कहा जाता था

14 विनायक पूजा: राजस्थान में विनायक पूजा की प्रथा दिल्ली से अलग है। राजस्थान के मारवाड़ में विवाह के 5 या 7 दिन पहले लड़का या लड़की वाले मोहल्ले की महिलाओं को एक़ित्रत कर कुम्हार के यंहा से विनायक अर्थात गणेश जी लेने को जाती है। दुल्हा या दुल्हिन की मां विनायक लाते समय थाली में गेंहु, गुड़, कुमकुम, लाल कपड़ा और कच्चे सूत की माला ले कर चलती है जिस में गेंहु और गुड़ वह कुम्हार को दे देती है। जिस पर कुम्हार मिट्टी का विनायक अर्थात गणेश जी और एक बड़बेला उन्हे दे देता है। विनायक पर कुमकुम का टीका लगा कर, लाल कपड़ा ओढा कर और उस के गले में कच्चे सूत की माला पहना कर थाल में बिठाया जाता है। तत्पश्चात महिलायें विनायक जी के गीत गाती हुई उसे घर पर लाकर गेंहु की ढेर पर बिठा देती है तथा जिस जगह पर यह बिठाया जाता है उस की दीवार के थोड़े से भाग पर ही प्रतीकात्मक दुल्हा-दुल्हिन और देवी देवताओं आदि के चित्र बना दिये जाते है। उस स्ािान मेहन्दी और कुमकुम की सात सात टिकियां भी देती हैं। इस से साफ जाहिर होता है कि रैगर समाज में चित्रकला और अन्य कलाओं के प्रति काफी श्रद्धा रही है।
गणेश जी को घर में विराजने के बाद मीठा खाना बनाया जाता हे। मोहल्ले के आदमी और औरते गणेश पूजन के लिये आते है और पूजा कर अपनी इच्छानुसार कुछ रूपये गणेशी जी के सामने डाल देते है जिन्हे एकत्रित होने पर बहन बेटियों में आपस में बाट दिया जाता है। गणेश जी को विराजमान करने के बाद दुल्हा या दुल्हिन के रोजाना मेहन्दी और उबटन लगाना प्रारम्भ कर दिया जाता है।

15. उबटन अर्थात पीठी लगाना: बान बिठाने के बाद दुल्हा अथवा दुल्हिन की बहने और भौजाइयां उस की रोज पीठी अर्थात जौ के आटे और हल्दी को मिला कर उबटन बना कर, उसे पाटे पर बिठा कर, उस के बदन पर लगाती है और उसे उबटन के बाद नहलाती है। ा पक।रोजाना मोहल्ले की महिलाये भी घर के चैक में जहां उबटन लगाया जाता है वहंा पर एकत्रित होकर गीत गाती है। पाटे पर बिठाने के बाद रोजाना लड़का और लड़की को घी पिलाने की प्रथा थी जो आजकल बन्द सी हो गई है।

16. नेत अर्थात न्यौता लेना-देना: यह परम्परा राजस्थान के रैगर समाज में है। दिल्ली में भी पहले यह रिवाज हुआ करता थाा। इस परम्परा के अनुसार बड़ी बन्दौली के दिन सारे मेहमान आ जाते है और उसी दिन बड़े भाई, रिशतेदार अथवा खास लोगो से ही नेत लिया जाता है। लड़की का विवाह हो तो यह नेत बड़ी बन्दौली के दिन या फेरो के दिन भी लिया जा सकता है। हर घर में नेत की बही होती है जिस में विवाह की तारीख और अन्य विवरण लिखे होते है। बही के शुरू में कोई भी विवरण लिखने से पहले कुमकुम का साखिया और उस के उपर गणेश जी बना कर बही पर कुमकुम के छींटे दिये जाते है। नेत अर्थात न्यौता लेने से पहले राजस्थान में ढाढी आदि द्धारा और दिल्ली में अपने किसी रिशतेदार के द्धारा मोहल्ले और अन्य खास लोगो को विवाह की सूचना भिजवा दी जाती है। नेत अथवा न्यौता लेने से पहले दुल्हा अथवा दुल्हिन को पाटे पर बिठाया जाता है और उस के सामने एक थाली रख दी जाती है जिस में कुमकुम, चावल आदि रखे रहते है। नेत देने में पहले भाईयो का फिर रिशतेदारो का तत्पश्चात मोहल्ले वालो का हक बनता है। नेत देने वाले यह सुनिश्चित कर लेते है कि जितने रूपये पहले लड़के या लड़की वालो की तरफ से उन के बच्चो के किसी विवाह में डाले गये है उस से अधिक ही वे नेत में रूपये डाले अर्थात यदि पहले सौ रूपये उन के किसी बच्चो के विवाह में डाला गया था तो अब नेत देने वाला दो सौ रूपये नेत में देगा। यह रकम नगद ही थाली में सब से सामने रखी जाती है। फिर मोहल्ले या जाति के पंच लोग सारे रूपयो को गिनते है और उसे दुल्हा या दुल्हिन के पिता को सम्हला देते है। मारवाड़ में यह भी रिवाज है कि रूपयो से भरी थाली को दुल्हा अथवा दुल्हिन के सामने रख दिया जाता है और यह कहा जाता है ा पक अपनी मुट्ठी में जितना चाहे उतना रूपये उठा सकते हैं। इसे मूंठ भरवाना कहा जाता है।

17. तेल की रस्म: उबटन लगाने से पहले दुल्हा अथवा दुल्हिन को हमउम्र का तेल चढाया जाता है अर्थात दुल्हे के तेल कुंवारे लड़के और दुल्हिन के कुवारी लड़की द्धारा ही तेल चढाया जाता है। तेल चढाने वाला अपने दोनो हाथो के अंगूठो को तेल में डूबो कर पांवो के नाखुनो के शुरू करे के शरीर के जोड़ो की जगह, टखना, घूटने, कमर, कन्धो तथा सिर पर अंगूठे रखते हुये तेल चढाता है। गणेश जी लाने वाले दिन एक बार, दूसरे दिन दो बार, तीसरे दिन तीन बार, चैथे दिन चार बार और पांचवे दिन पांच बार तेल चढाया जाता है। इस प्रकार जितने दिन का गणेश पकया जाता है उतने दिन का ही तेल चढाया जाता है। जितनी बार तेल चढाया जाता है फेरो वाले दिन उतनी ही बार घी से उल्टा उतारा जाता है। घी से उल्टा उतराने की रस्म में सिर से प्रारम्भ करके कन्धे, कमर,घुटनो, टखनो से पावों के नाखुनो पर उतारा जाता है। तेल चढाने के बाद ही पीठी अर्थात उबटन लगायी जाती है। उबटन पूरे शरीर पर लगाई जाती है। दुल्हिन के उबटन उस की सहेलियां और दुल्हे के उस के अपने साथी उबटन लगाते है। महिलाये उबटन लगाते समय गीत गाती रहती है।

दिल्ली में विवाह से दो दिन पहले दुल्हे और दुल्हिन के अपने अपने घरो पर तेल चढाने की रस्म होती है। पहले तिल्ली का तेल ही प्रयोग मे आता था परन्तु आजकल किसी भी प्रकार का तेल उपयोग में लिया जा सकता है। तेल चढाने का अर्थ है कि कम से कम पांच छोटी पुड़िया और मीठे ‘पूअे’ कड़ाई में तल कर एक लौहे के सूअे मे पिरो कर घर में बनाये गये देवी-देवता और पुर्वजो के स्ािान के सामने रख दिये जाते है। वास्तव में यह विन्दायक बिठाने की और गणेश जी की पूजा करने की रस्म ही अदा की जाती है। पूअे आटे में गुड़ मिला कर गर्म कढाई में तल कर निकाले जाते है। इन की कोई निश्चित आकार या प्रकार नही होता क्यो कि पूअे अपने हिसाब से ही कढाई में तले जाते है। तेल की रस्म में घर के एक कौने को ‘देवड़ा’ अर्थात कंुल के देवता का स्ािान मान कर उस कौने की दीवार पर मुल्तानी मिट्टी पर किसी भी रंग से देवता के ‘मांढने’ बनाये जाते है। तेल की पुड़िया और पूअे यहीं पर रखे जाते है। यह मांढना कुल देवता और परिवार के पुरखो को नतमस्तक होने के लिये बनाया जाता है। परिवार की महिलाये इस अवसर पर गणेश जी के और अन्य भजन गाकर नये दुल्हे दुल्हिन के सुखमय जीवन की प्रार्थना करती है। इस बात से यह भी सिद्ध हो जाता है कि रैगर जनजाति संस्कृति से भली भाति परिचित थे और वे अपने शुभ अवसरो पर जनजाति संस्कृति को दर्शाते भी थे। यही कारण है कि पुरखे जो इस दुनिया में नही हैं उन का भी आशीवार्द लेना नही भूलते थे। रैगर समाज की यह मान्यता रही है कि नवदम्पति के सुखी जीवन के लिये पुर्वजो का आर्शीवाद लेना आवश्यक है। वास्तव में तेल के रस्म की परम्परा गणेश जी कि पूजा के अलावा विवाह के होने का आगाज भी होता है।

इस के अलावा तेल की रस्म में वर और वधु को अपने अपने घरो में ‘पाटे’ अर्थात लकड़ी के छोटे टुकड़े पर बिठा कर उन की बहिने और भौजाइयां उन के बदन पर हल्दी का उबटन लगाती है और परिवार की महिलाये खुशी के गीत गाती रहती है। उस समय पुरूश कोई नही मौजुद रहता है। उबटन लगाने के बाद वर और वधु को अपने अपने घरो में बहिनो और नजदीकी महिलाओ द्धारा नहलाया जाता है। अन्त में गीत गाते हुये उन्हे पाटे से उठाया जाता है। इस रस्म के समय परिवार के एक छोटे बच्चे को ‘विन्दायक’ बना कर वर और वधु के पास बिठाया जाता है। जो बच्चा विन्दायक बनाया गया है वह ही विवाह की सारी रस्मो में सम्मिलित रहता है। विन्दायक का अपना महत्व है। उसे वर या वधु का नुमायंदा माना जाता है। इस लिये जितना सम्मान वर को वधु पक्ष से और वधु को वर पक्ष से मिलता है उतना ही सम्मान विन्दायक को भी दिया जाता है।

पहले के समय मे। वर और वधु को तेल चढने के बाद घर से निकलने की मनाही थी। ऐसा माना जाता था कि घर के बाहर निकलने से किसी भी बंुरी आत्मा अथवा भूत प्रेत का वर या वधु पर
हमला हो सकता है जो विवाह के शुभ अवसर पर कोई भी विघनता ला सकता है और अप्रिय घटना घट सकती है। राजस्थान में यह भी परम्परा रही है कि किसी के घर में किसी लड़की का तेल चढ जाता है तो उस घर के सामने से किसी की भी बारात नही निकल सकती। इस के अलावा तेल चढने के बाद वर वधु के नये जीवन की शुभ कामनाओ के गीत प्रारम्भ हो जाते है। तेल की रस्म में ‘बान’ बिठाने की प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो जाती है। इस खुशनुमा माहौल में ही विवाह की सारी रस्मे पूरी हो जाती है।मुसल के रोली बांधना. पहले के समय में ओखली और मूसल प्रायः प्रत्येक के घर में हुआ करता था। क्योकि रैगर जाति राजस्थान में कई स्थानो पर एक कृषि प्रधान जाति थी अतः विवाह के समय दुल्हा के घर पर मूसल के रोळी बांध कर घर में समृद्वि की कामना की जाती थी। मूसल के रोळी बांध कर उस के नीचे गेंहु या अन्य अनाज के दाने रख दिये जाते थे। मूसल की रोळी उस समय ही खोली जाती थी जब दुल्हिन घर में आ जाती थी और दुल्हा दुल्हिन के काकण डोरे खोले की रस्म पूरी कर ली जाती थी।

18. बेहमाट: राजस्थान के मारवाड़ क्षे़त्र में यह प्रचलन है कि यदि लड़की की शादी है तो फेरो के दिन औरते गीत गाती हुई कुम्हार के घर जाती है और पाचं या इस से कम या अधिक मटको की बेहमाट लाती है। इस के साथ एक बड़बेला भी लाया जाता है। पहले के जमाने में कुम्हार का नेक देकर ही ये लाये जाते है परन्तु आजकल पूरी कीमत देकर लाये जाते है। एक जोड़ी बेहमाट विवाह वाले घर के पर सून्दर लाल और सफेद रंग की लकीरे मांढ कर रखा जाता है।

19. मेळ की रस्म: तेल के अगले दिन ‘मेळ’ अर्थात चाक-भात की रस्म होती है। इस रस्म में दुल्हिन की मां का भात भरने के लिये उस के मां-बाप, भाई भाभी और अन्य रिशतेदार उस के घर पर आते है। भात भरने के लिये दुल्हिन की मां अपने पीहर में जाकर अपने मां-बाप और भाई-भाभी को अपनी बिटिया अथवा बेटे के विवाह का न्यौता देकर आती है अर्थात उन्हे प्रार्थना कर आती है कि परिवार के सभी लोग उस की लड़के अथवा लड़की के विवाह में वे सम्मिलित हो जिस पर उस के मां-बाप और भाई भाभी उस के भात भरने का फेसला करते है। भात में पीहर वालो की तरफ से दुल्हे अथवा दुल्हिन की मां और उस के परिवार के सदस्यो के कपड़े, गहने और नगदी लेकर उस दुल्हे या दुल्हिन की मां जो उन की बेटी या बहिन होती है उस घर जाते है जिस पर वहां उन का स्वागत होता है और सभी के सामने उस को तथा उस के परिवार वालो को जिस में दुल्हा या दुल्हिन भी सम्मिलित होते है कपड़े उढाये जाते है जिसे पैरावणी कहा जाता है। कपड़े उढाने के बाद गहने तथा नगद रूपये गिनाये जाते है। भात के समय पर महिलाओ द्धारा यह गीत गाया जाता है – ‘जामण जाया वीर भात लेकर आया रे…….’भात की परम्परा इस लिये भी निभाई जाती है कि विवाह के उपरान्त भी उन की बेटी-बहिन का उस के पीहर वालो की तरफ से आर्थिक सहयोग मिलता रहे और उसे उसी तरीके से सम्मान मिलता रहे जिस तरह से उस ने अपना बचपन गुजारा था। यह परम्परा एक संयुक्त परिवार की द्योतक भी है।

20. पछेवड़ा उढाना: एक सूती छोटे तोलिया को ‘पछेवड़ा’ कहा जाता है। ‘पछेवड़ा’ उढाना सम्मान सूचक होता है। समाज में जो व्यक्ति आर्थिक रूप से समर्थ होते हैं वे छोटे ‘पछेवड़े’ के बदले अपने खास खास रिशतेदारो को विवाह आदि शुभ अवसरो पर सम्मान के रूप में बड़े रूई वाले आधुनिक तौलिये भी उढाते है।

21. पैरावणी: रैगर जाति के व्यक्ति के विवाह पर ‘मेळ’ की रस्म मनाई जाती है। ‘मेळ’ के दिन ‘पेरावणी’ होती है जिस में दुल्हे के मामा, नाना परिवार के सभी व्यक्तियों के लिये कपड़े लेकर आते हैं। इन कपड़ो में दुल्हे और उस के पुरूशों के लिये सूट, कमीज, पेन्ट और गांव के देसी कपड़े पहनने वालो के लिये धोती-साफा आदि दिये जाते हैं। ‘पेरावणी’ के प्रारम्भ में दुल्हे के परिवार के बुजुर्गो को एक ‘पछेवड़ा’ रोली का तिलक लगा कर देना होता है। उस के बाद ‘सवासणा’ को ‘पछेवड़ा’ उढाया जाता है। पहले पुरूशों को कपड़े उढाये जाते है। बाद में महिलाओं को सम्मानपूर्वक को उढाये जाते हैं। महिलाओं के रोली का तिलक नही लगाया जाता। महिलायें घुंघट में या सिर पर साड़ी व अन्य कपड़ो को औढ कर ही अपने मां-बाप व भाईयो व रिशतेदारो से कपड़े औढती है। उन के लिये साड़ी और शाल का दिया जाना आवश्यक होता है।

‘मेळ’ के कपड़े उढाने के समय परिवार के सदस्यों की वरियता का ध्यान रखा जाता है। इस का अभिप्राय यह है कि पहले दादा, फिर ताउ, दुल्हे का पिता, तत्पश्चात् पिता का बड़ा बेटा, छोटा बेटा आदि को परिवार की वरियता के आधार पर ‘पैरावणी’ उढाई जाती है। इस प्रकार से परिवार के छोटे बच्चे का भी अन्त में सम्मान किया जाता है। इस से यह मतलब निकलता है कि रैगर समाज एक संयुक्त परिवार के रूप में रहने और खुशी बांटने में विश्वास रखता है। जब किसी कारणवश किसी व्यक्ति के हक का ‘पछेवड़ा’ या उस का कमीज-पेन्ट अथवा अन्य कपड़ा उस समय खुद की गैरमाजुदगी के कारण दिया नही जा सका हो तो यह ‘पछेवड़ा’ या कपड़ा उस के रिशतेदार को दे दिया जाता है जिस से वह उस सम्बन्धित व्यक्ति के पास सही स्थिति में पहुच जाये।

मेळ के समय सभी रिशतेदारो द्धारा कपड़े उढाने के बाद थाली में उन के द्धारा सहयोग के रूप में रूपये तथा सोने और चांदी के जेवर रख दिये जाते हैं जो दुल्हे के रिशतेदार और गली अर्थात बस्ती के बुजुर्गो के द्धारा सभी उपस्थित लोगो के सम्मुख गिन कर यह बताया जाता है कि किस किस रिशतेदार द्धारा कुल कितने रूपये या कितनी के गहने किस किस को दिये गये है। रकम गिनते समय कपड़े जो ‘पैरावणी’ में दिये गये हैं उन की कीमत भी सम्मिलित कर ली जाती है। कपड़ो की कीमत जो भी लगाई जाती है वह ईमानदारी से सही लगाई जाती है। समाज का कोई भी व्यक्ति इस कीमत का विरोध नही करता है और न ही किसी प्रकार का कोई शक करता है। यह रैगर समाज के लोगो की ईमानदारी का ही प्रतीक कहा जा सकता है। इस परिक्रिया में यह भी बताया जाता है कि पैरावणी में दुल्हे के नाना-मामा अर्थात दुल्हे की मां के पीहर वालो की तरफ से कितने रूपये आये हैं। कपड़े औढने के बाद दुल्हे की माता अपनी माता-पिता व भाईयों से गले मिलती है और उन का आर्शीवाद प्राप्त करती है। दुल्हा भी पांव छूकर बुजुर्गो से आर्शीवाद प्राप्त करता है।

इस के बाद आये हुये मेहमानो को तिलक लगा कर उन का धन्यवाद किया जाता है और सभी को खाना खाने के लिये निमत्रित किया जाता है जिस पर आमतौर से इस लिये खाना नही खाते कि बहिन बेटी के घर पर खाना अच्छा नही माना जाता। यह परम्परा इस लिये अहम् है कि सभी रिशतेदार मिल कर अपनी बहन-बेटी को आर्थिक सहयोग करते है जिस से उस के घर में हो रही शादी में उस पर आर्थिक बोझ नही पड़े। यह परम्परा पुराने जमाने में कबीलो में विद्यमान हुआ करती थी जो सामाजिक समरसता की प्रतीक के रूप में थी।
मायरा भरना: इस रस्म को ‘मामेरा’ भी कहा जाता है। इस रस्म में जब किसी भाई की बहिन की लड़की का विवाह होने जा रहा होता है तो बहिन विवाह के निमंत्रण पत्र के साथ एक गुड़
की भेली लेकर अपने भाई के घर जाती है और अपनी लड़की के विवाह का निमंत्रण अपने पीहर वालो का देती है। इस प्रथा को बतीसी लाना भी कहा जाता है। बहिन जब बतीसी लेकर आती है तो भाई अपने मोहल्ले वालो को बुला कर उन के सामने गुड़ की भेली स्वीकार कर लेता है जिस से साफ हो जाता है कि भाई अपनी बहिन की लड़की के विवाह में अवश्य मायरा लेकर आयेगा। यदि वह किन्ही कारणो से मायरा लाने में असमर्थ होता है तो वह विवाह का निमंत्रण तो स्वीकार कर लेता है परन्तु गुड़़ की भेली नही लेता। बहिन कभी भी अपने भाई या पीहर वालो को अपने मुंह से मायरा लाने को कभी नही कहती मगर विवाह में आने के लिये पीहर के सभी लोगो को अवश्य निमत्रंण देती है। बहिन की बतीसी स्वीकार करने के बाद भाई उस की बहिन के ससुराल जंहा उस की लड़की का विवाह होने जा रहा है वहां पर अपने मां-बाप और अन्य रिशतेदार के साथ पहंुच जाता है। जब लड़की के पीहर में उस के मां -बाप जीवित होते है तो वे अपनी पोती के विवाह में मायरा भरते है। मायरा में महिलाये मायरा के गीत गाती हुई अवश्य जाती है। राजस्थान में वे वंहा पंहुच कर मोहल्ले के मन्दिर अथवा फलसे पर बैठ जाती है। बहिन को मालुम होते ा पक मोहल्ले आदमियों और औरतो को साथ लेकर गीत गाती हुई ढोल बाजे के साथ अपने पीहर वालो का स्वागत करने को उस जगह पर जंहा उस के पीहर वाले होते है वंहा पहुंच जाती है। बहिन का पति अर्थात भाई का बहनोई एक परात में गेंहु का दलिया जिस पर गुड़ की भेली रखी होती है वह लेकर आता है तथा बहिन एक थाल में कुमकुम, चावल, गुड़ तथा पानी से भरा कलश लेकर आती है। बहिन अपने भाई और पीहर से आये लोगो का कुमकुम से तिलक करती है और बाप व भाई के मुंह में गुड़ देकर उन का आरता करती है। मायरा से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक एक सूखा नारियल बहिन देती है। बहनोई दलिया व गुड़ से भरी परात मायरा वालो को सौंप देता है जिसे वापिस बहनोई के घर पंहुचा दिया जाता है। मायरा में भाई अपनी सामथ्र्य के अनुसार बहिन को कपड़े, और नकद रूपये देता है। बहिन अपनी मां और पीहर से आयी अन्य औरतो से गले मिलती है और ढोल बाजे के साथ अपने घर पर ले जाती है। राजस्थान में विवाह के दूसरे दिन मायरा ओढाया जाता है जब कि दिल्ली में मेल वाले दिन मायरा ओढाया जाता है। राजस्थान में बहिनो के घर से थाल मंगवा कर भाई उस में रूपये और जेवर रखता है। पंच लोग इस कार्यक्रम में कुल कितनी कीमत के जेवर दिये गये है उन को और नगद रूपयों को जोड़ लेते है उस के बाद जेवर और रूपयो सहित थाल बहिन के परिवार वालो को दे दिया जाता है। बहिन के सास, ससुर और उस के परिवार वाले कपड़े औढते है। मायरा औढने के बाद बहिन अपने भाई को खाना खिलाती है जिसे ‘मामा भात’ कहा जाता है। राजस्थान में बारात की विदाई के बाद मायरा को भी विदा कर दिया जाता है।

22. ‘मामा बाळी‘ की रस्म. ‘मामा बाळी‘ का विवाह से पहले मामा द्धारा लाना. अपनी भानजी के विवाह में मामा की ओर से ‘मामा बाळी‘ लाई जाती है जो एक शुभ चिन्ता और आर्शीवाद के रूप में बहिन और भानजी स्वीकार करती है।

23. पीळे की आढ खोलना. यह रस्म रैगर समाज में काफी समय से चली आ रही है। ‘पीळे‘ की आढ या तो बहिन-बेटी के बच्चो के विवाह या उन के किसी शुभ कार्य जैसे बहिन-बेटी के घर में बच्चे का जन्म आदि के समय की जाती है। इस रस्म में पीहर की तरफ से बहिन-बेटी के परिवार के लोगो के कपड़े दिये जाते है और बहिन-बेटी को ‘पीळा‘ उढाया जाता है जो पीहर के प्रेम के अलावा यह बताता है कि बहिन-बेटी अब समझदार हो गयी है। ‘पीळा‘ पीले रंग की औढनी होती है। इस औढनी पर रंगबिरंगी चुन्ड़ी भी उढाई जाती है। इस अवसर पर आर्थिक सहयोग के रूप में कुछ राशि पीहर की ओर से बहिन-बेटी को दी जातीे है। अन्त में भात भरने आये अपने पीहर से आये माता पिता व भाईयो का भी आरता करती है जो इस बहिन -बेटी की तरफ से एक धन्यवाद ज्ञापन का प्रतीक है।

24. दिल्ली में जंगी ढोल बारात में बजवाना. उस जमाने में रैगर पुरा करोल बाग दिल्ली में काफी नट रहा करते थे जो प्रायः ढोलद बजा कर अपना जीवन यापन करते थे। रैगर जाति में मेळ की रस्म में कुम्हार से घड़े लाने की रस्म और बारात की रवानगी के समय में रैगर जाति के लोग दिल्ली में नटो द्वारा जंगी ढोल बजवा कर खुशी का ऐलान किया करते थे। ये ढोल बाजे वालो के बाद दुल्हे के घोड़े के सामने बजाये जाते थे।

25.बारात: दुल्हे के बाप के निमंत्रण पर उस के रिशतेदार, सगे सम्बन्धी और मोहल्ले वाले फेरे के रोज बारात बना कर दुल्हिन के घर पर ले जाते है। यदि दूर का मामला हो तो बारात पहले भी रवाना हो जाती है। बारात के रवाना होने से पहले दुल्हे का बाप बारात में आये मेहमानो को अच्छा खाना खिलाता हे। बारात चढने से पहले दुल्हे के सिर पर नये कपड़े का पर्दा तानते हुये उस को घर के चैक में बिठाया जाता है। इस कपड़े के चारो कोनो को चार औरते पकड़ी रहती है और इन चारो कोनो में मूंग, दूब, लाख तथा गूड़ डालते है तथा कपड़े के चारो तरफ कच्चा सूत लपेटते है। तब दुल्हे के घी उतारा जाता है और उबटन लगा कर उसे नहलाया जाता है। स्नान सब से पहले मां करवाती है। स्नान करवाने के बाद कच्चे सूत के धागो को हल्दी में रंग कर दुल्हे को जनेउू पहनाया जाता है। वह जनेउ पहनने के बाद जब तक दुल्हिन नही ले आता और जनेाउ उतार नहीं लेता वह मास और मदिरा का सेवन नही कर सकता। विवाह में जनेउ पहनने का रिवाज केवल रैगर और राजपूतो में ही है। इस से साफ जाहिर है कि रैगर मूलतः राजपूत ही है। ब्राह्राणो में तो जन्म से जनेउ पहनने का रिवाज है जो उन का जातिगत धर्म ही है। जनेउ पहिनने के बाद दुल्हे का सगा बड़ा जीजा दुल्हे को उठा कर गणेश जी के सामने बिठाता है। फिर दुल्हे को कपड़े पहनाये जाते है। विवाह के कपड़ो को वरी कहा जाता है। पहले यह रिवाज था कि दुल्हे का बाप दुल्हे के लिये अपने एक दो सगो को लेकर बाजार जाया करता था और कपड़े खरीद कर लाया करता था। दुल्हा नंगे सिर दुल्हिन नही लाया करता अतः वह अपने सिर पर केसरिया या मोड़िया रंग का तना हुआ राजपूतो की तरह बांधा गया साफा ही सिर पर पहनता है। साफे पर तुर्रिये और कलगियें लगाई जाती है। वह सफेद रंग की धोती और किसी भी रंग का कमीज पहन सकता है। आजकल सूट पहन कर भी दुल्हा बारात लेकर जाता है। कपड़े पहनने के उपरान्त वह देवताओ को ढोक देकर नारियल चढाता है। तब सभी औरते गीत गाती हुई उसे घर के बाहर घोड़े पर चढाने को बाहर लाती है। दिल्ली में घोड़े पर चढने के बाद उस के गले में नोटो की या फूलो की मालाये बहन बेटियों द्धारा पहनाई जाती है। उस समय बैंड और ढोल ताशे बजते है। दिल्ली में बारात रवाना होने के उपरान्त किसी मन्दिर में नतमस्तक होने और अपनी मां का दूध पीने का रिवाज निभाया जाता है। राजस्थान में घर पर ही मां स्तनपान करवाती है। यदि मां जीवित नही हो तो दुल्हे की बड़ी भौजाई जो मां समान ही होती है अपना स्तनपान करवाती है। मां का स्तनपान इस लिये करवाया जाता है कि दुल्हा केवलमात्र दुल्हा ही नहीं है बल्कि वह मां एक बेटा भी है अतः यह उस का परम कर्तव्य बनता है ा पक अपनी मां का दूध नही लजावे। राजस्थान में दुल्हा बैलगाड़ी, बस, टै्क्टर, जीप आदि किसी भी वाहन में चढता है तो वह पांव के नीचे नारियल रख कर चढता है। बारात चढते वक्त बन्दुको से धमाके भी किये जाते है। रैगर जाति के किसी दुल्हे की बारात ऐसे शान शौकत और लवाजमे के साथ रवाना होती है जैसे कोई फौज युद्ध के लिये समर के मैदान में रवाना होती हो। राजस्थान में दुल्हा बस, जीप अथवा गाड़ी में चढते वक्त जो नारियल पांवो के नीचे रख कर तोड़ता है उस नारियल के टुकड़े रास्ते में जंहा जहां भी चौराहा, नदी, नाले और तालाब आते है उस में इन्हे फेंकते जाते है। बारात जब दुल्हिन के गांव में पहुंच जाती है तो वह दुल्हिन पक्ष के द्धारा निधार्रित स्ािान जैसे कोई मन्दिर अथवा सार्वजनिक स्ािान पर ठहर कर अपने एक बाराती जिसे बधूकड़िया कहा जाता है के द्धारा दुल्हिन के पिता को बारात के आने की सूचना भिजवाता है। दुल्हिन का बाप बधूकड़िया को नारियल देकर रवाना कर देता है और शाम को बारात के स्वागत की तैयारी में लग जाता है। इस के लिये वह अपने सगे सम्बन्धियो और मोहल्ले वालो को जिन्हे मांड कहा जाता है उन्हे लेकर आगे आगे ढोल बजवाता हुआ बारात के स्वागत के लिये निकल पड़ता है। इन सब के पीछे औरते गीत गाती चलती है। दुल्हिन प़क्ष के लोग जब बारात के सम्मुख पंहुचते है तो सब से पहले लड़के का बाप और लड़की का पिता आपस में गले मिलते है जिसे ‘मीलनी’ कहा जाता है।
‘मीलनी’ में दुल्हिन का पिता अपने समधी को चादर औढा कर अपनी सामथ्र्य के अनुसार रूपये देकर उस का स्वागत करता है। बारातियों का सुपारी और इलायची से आदर सत्कार किया जाता है। पहले बारातियों पर गुलाल डाली जाती थी जो अब यह परम्परा बहुत की कम रह गई है। दुल्हे की सास एक थाली में जलता हुआ दीपक, काजल, कुमकुम, गुड़, एक कलदार रूपया तथा पानी का भरा कलश रख कर दुल्हे को टीकने जाती है। इस टीकने के रिवाज में सास कलदार रूपयेे पर कुमकुम लगा कर दुल्हे की ललाट पर टीका लगाती है और उस के मुंह में गुड़ देकर कलश से उस का आरता उतारती है। सास थाल को दुल्हे के सामने रख आती है जिस में दुल्हा सवा रूपया डाल कर थाल को वापिस भिजवा देता है। इस समय औरते अपने सगो और बारातियों को मीठी गालियां गीतो के माध्यम से सुनाती है। थाल लौटने पर औरते दुल्हिन के घर पर पंहुच जाती है। दुल्हा अपने जीजा जो सवासणा होता है उस के साथ तोरण पर आ जाता है। सब से पहले एक कुंवारी लड़की बडबेला सिर पर उठाये खड़ी रहती है। उस में दुल्हा सवा रूपया डालता है। इस के बाद दुल्हा तलवार से तोरण वान्दता है। औरते गीत गाती रहती है। तोरण वान्दने की रस्म पूरी होने के बाद औरते घर पर चली जाती है और दुल्हा वापिस बारातियों में जाकर बैठ जाता है। दुल्हिन पक्ष के पंच लोग दुल्हे के बाप से सभी बारातियों के सामने मोहल्ले आदि के लिये निर्धारित लाग बाग लेते है। पुराने जमाने में बेटी का बाप बेटे के बाप से अपनी बेटी देने की एवज में रूपये लिया करता था जिसे व्यवहार लेना कहते थे, परन्तु अब यह रिवाज बिल्कुल बन्द हो गया है। अब बेटी का बाप बिना कोई रूपये बेटे के बाप से लिये ही अपनी बेटी का विवाह करता है जिसे धर्म विवाह कहा जाता है। लाग-भाग की लेन देन होने के बाद बारात को ढोल बजाते हुये दुल्हिन का बाप और उस के सगे सम्बन्धी बारात को अपने घर पर ले आते है और दुल्हे तथा बारातियों को उन के ठहरने का स्ािान बता दिया जाता है जिसे ‘जनवासा’ या ‘डेरा’ कहा जाता है। इस के बाद दुल्हे और सभी बारातियों को आदर सहित खाना खिलाया जाता है। तत्पश्चात फेरे की रस्म अदा की जाती है।

26. जुवारी: ‘जंवाई-री’ शब्द का अपभ्रंश जुआरी हो गया है। फैरो के बाद अगले दिन दुल्हे दुल्हिन की पगधौई हुआ करती थी। बारात की विदाई के समय वधु पक्ष की महिलाओं की तरफ से दुल्हे की ‘जुआरी’ उतारी जाती है। यह उस के प्रति सम्मान सूचक रस्म होती है जिस में दुल्हे को धन्यवाद देते हुये यह उम्मीद की जाती है ा पक अपनी दुल्हिन को अत्यंत प्रेमपूर्वक रखेगा। इस रस्म मेें वधु पक्ष की सभी बहिन बेटियां दुल्हे को नारियल मय मिश्री देती है और दुल्हिन को अपने सामर्थयानुसार कुछ भेंट स्वरूप देती है जिस से ा पक अपने ससुराल में किसी से रूपये नही मांगे।

27. टूंटया: विवाह में एक स्वांग: यह कहावत है – ‘एक नारी नर जिस में जीव नाही, उस का होता ब्याह जिस का भेद किसी को नाही‘। इस रस्म के संबंध में यह कहा जाता है कि परिवार में पैदा होने वाले पुत्र की औलनाल घर में दबाई जाती है लेकिन पुत्री की रूडी में दबाई जाती है। बेटे के विवाह में बन्दौरा पूजने के रूप में लड़का रूडी में जाता है अर्थात वह अपनी बहिन के औलनाल से क्षमा मांग कर आता है। जब वह ब्याह करने चला जाता है तो उस के पीछे से टंूटया किया जाता है। दुल्हे की बहिन दुल्हा बनती है और कोई भाभी दुल्हिन बनती है। इन के सात फेरे होते है और कन्यादान उगाया जाता है। टंूटया में विवाह की सारी रस्मंे पूरी की जाती है। दुल्हे के घर पर केवल महिलायें होने के कारण जुबान के सारे बन्धन खुल जाते हैं और गालियों के माध्यम से मनोरंजन भी किया जाता है। इस को कोई बुरा नही मानता। वास्तव में यह घर में गड़ी हुयी दुल्हे की औलानल का विवाह ही होता है। यद्यपि वह नारी निर्जीव है लेकिन नर है और टूंटया में उसी का विवाह किया जाता है जिस का रहस्य किसी को नही है। कुछ औरते जिन के बच्चे जीवित नही रहते वे खुशी का प्रदर्शन करने के बजाये रूडी पूजती है।

‘टूंटया’ शब्द ‘टूंटा’ से निकला है जिस का अभिप्राय है कि जब कोई व्यक्ति अपने हाथ या पांव टूटने का ढोंग रच कर चलता है तो स्वभावतः उस के स्वांग पर अनायास ही हंसी आ जाती है। उस की शारीरिक क्रिया का स्वांग हंसी के फुव्वारे छोड़ देता है। रैगर जाति में ‘टूंटया’ जब किया जाता था जब परिवार में विवाह हो। इस अवसर पर परिवार के सभी पुरूष सदस्य दुल्हे की बारात लेकर दुल्हिन लेने के लिये चले जाया करते थे और घर पर केवल महिलाये ही रहा करती है तब परिवार की औरते ‘टूंटया’ का खेल रचाया करती है। यह एक प्रकार का हंसी मजाक का स्वांग ही हुआ करता है। इस में एक महिला पुरूष बन जाया करती है जिस से बाकी महिलायें छेड़खानी किया करती है। इस स्वांग में स्त्रियां नाच गाना करती हुई आपस में हंसी मजाक करती रहती है। यह वास्तव में परिवार में एक नये सदस्य के आने की खुशी का इजहार ही होता है। इस स्वांग के माध्यम से नई दुल्हिन के आगमन का इंतजार भी साफ झलकता है। ‘टूंटया’ के खेल से रैगर समाज में पारिवारिक एकता साफ दिखाई दिया करती है जिस से यह भी संदेश दिया जाता है कि जीवन खुशी और उमंग का नाम है और रैगर जाति एक जीवंत जाति है जो हर घटना को एक त्यौंहार मान कर एक यादगार खुशी बनाये रखती है। इस खुशी को बांटने में महिलाये भी उतनी ही आगे रहती हैं जितने की पुरूष। रैगर समाज में पहले महिलाओं और पुरूषों की आपसी सहभागिता और सुख दुख बांटने की परम्परा इस स्वांग अर्थात विवाह की एक रस्म से देखने को मिल जाया करती है। जंहा तक मुझे याद है दिल्ली में ‘टूंटया’ करते समय महिलायें प्रायः ‘कानखजुरा’ का नाचते हुये गान किया करती थी। इस गीत के माध्यम से पुरूष को शरीर के सभी अंगो पर ‘कानखजुरा’ नामक एक रेंगने वाला कीड़े का प्रतीक मानते हुये गीत गाया करती थी। पुरूष के प्रतीकात्मक कई गीत बने हुये थे जो महिलायें एक समुह के रूप में गाया करती थी। ‘टूंटया’ का स्वांग प्रायः सारी रात चला करता था और सुबह होने पर महिलायें सो जाया करती थी। दिल्ली में रैगर राजस्थान से आकर बसे थे इस लिये रैगर जाति की महिलाये प्रायः राजस्थानी बोली जिसे ये ‘रैगरी’ बोली भी कहा करती थीे उसी में ही गीत गाया करती थी। उस जमाने में पुरूषों की तरह रैगर महिलायें भी इस बोली पर बड़ा ही गर्व महसूस किया करती थी। वास्तव में दिल्ली में जब दो रैगर पुरूष अथवा महिलाये आपस में बात किया करती थी तो वे ‘रैगरी बोली’ में ही बात कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया करती थी जिस से यह भी साफ हो जाता था कि रैगर जाति की अपनी संस्कृति व परम्परायें दिल्ली में भी विद्यमान है।

28. बारात का स्वागत. शादी के समय बारात के स्वागत के समय लड़की की मां चैकी पर आरता करती थाली में चोपड़ा कमकुम से भरा होता है उस में मिश्री की डली के टुकड़े होते है जो स्वागत स्वरूप आये हुये मेहमानो को खिलाये जाते है

29. तोरण वान्दना या मारना या चटकाना: तोरण मारने के सम्बन्ध में एक कहानी प्रचलित है। इस कहानी के अनुसार राजा परीक्षित अपनी पुत्री को खिला रहे थे। बच्ची ने भोलेपन में अपने पिता से पूछा कि मेरा विवाह किस से करोगे तो राजा ने पेड़ पर बैठे चिड़े की तरफ इशारा कर दिया। लड़की ने तीन बार पूछा और तीनो बार पिता का उत्तर समान ही रहा। इस पर ‘चिड़ा‘ आया और उस ने उस लड़की की कम उम्र का बहाना बना कर उसे टाला और कहा कि लड़की की उम्र होने पर उसे विवाह करने की याद दिलाना। राजकुमारी की विवाह योग्य उम्र होने पर राजा ने सोचा कि ‘चिड़ा‘ तो भूल गया होगा इस लिये राजा ने सोचा कि चुपके से योग्य वर से राजकुमारी की शादी करवा देते है। राजा ने एक राजकुमार से विवाह की तारीख निश्चित कर दी। निश्चित समय पर बारात आई और उसी समय ‘चिड़ा‘ भी राजा से न्याय की गुहार करने के लिये अपने पंचो सहित विवाह के मण्डप पर पंहुच गया। ‘चिड़े‘ ने राजकुमारी से विवाह करने के लिये पहले उस का हक बनता है, इस का उस ने दावा ठोक दिया। इस पर राजा परीक्षित न अपनी बेटी की ‘चिड़े‘ से शादी करने के वादे से साफ इन्कार कर दिया। राजा कहने लगा कि वह अपनी बेटी को एक ‘चिड़े‘ से कैसे ब्याह सकता है ? इस पर ‘चिड़े‘ ने जंगल के सभी पक्षियों से सहयोग मांगा। सभी पक्षियों ने राजा को कहा कि जो उसने वादा किया था उस वादे को वह निभाये और जो उस ने पहले अपनी बेटी को कहा था उन वचनो का सम्मान करे। जब राजा परीक्षित ने इन्कार कर दिया तो सभी पक्षियों ने अपने अपने तरीके से राजा परीक्षित पर हमला कर के उसे लहुलुहान कर दिया। इस पर राजा घबरा गया और उस ने पक्षियों से समझ्ाौता करने के लिये उन्हे आमंत्रित किया। समझ्ाौता सभा में ‘चिड़े‘ ने तीन शर्ते रखी। 1. राजा परीक्षित थूक कर चाट जाये तो उस के द्वारा दिये गये वचन का लोप हो जायेगा। 2.यदि राजा अपने वचन का लोप नही करता तो वह अपनी बेटी का विवाह ‘चिड़े‘ से कर दे जिस से की वचन की पूर्ति हो जाये। 3. यदि ये दोनो शर्ते राजा परीक्षित को मंजुर नही है तो इस बारात में आये सभी बाराती और राजा के निमंत्रण पर आये सभी घाराती ‘चिड़े‘ की टांग के नीचे से निकल जाये। इस पर राजा परीक्षित ने तीसरी शर्त मान ली। ‘चिड़ा‘ विवाह मण्डप के दरवाजे पर टांग उठा कर बैठ गया। पहले राजा के घाराती चिड़े‘ की टांग के नीचे से निकल गये। फिर एक एक कर सारे बाराती भी ‘चिड़े‘ की टांग के नीचे से निकल गये परन्तु जैसे ही दुल्हा निकला उस ने ‘चिड़े‘ का सिर काट दिया। इस घटना के बाद सारे पक्षियों ने राजा परीक्षित पर हमला बोल दिया और उसे इसी शर्त पर छोड़ा कि हर विवाह में तोरण लटका कर ‘चिड़े‘ द्वारा दी गई कुर्बानी को सदैव याद किया जाये और उसे एक शहीद मान कर उस का सम्मान किया जाये। इस शहादत को याद किये बिना कोई भी विवाह प्रारम्भ नही किया जाये। इस के बाद ‘चिड़े‘ की धर्मपत्नी ‘चिड़िया‘ रोने लग गयी और कहने लगी कि ‘चिड़े‘ के बिना उस की देखभाल कौन करेगा? इस पर राजा परीक्षित ने चिड़िया को अपनी पुत्री मान कर वचन दिया कि भात, पेज या छूछड़ या किसी भी अवसर पर मेरी पुत्री का सम्मान करने से पूर्व तेरा सम्मान जरूर करूंगा। कहते है उस के बाद से ही तोरण चटकाने का रिवाज चला। तोरण में लकड़ी के पांच पक्षी होते है जिस के बीच में ‘चिड़े‘ को तलवार से छू कर मारे जाने की रस्म अदा की जाती है। उस के बाद भाई अपनी बहिन से पूर्व ‘चडकली‘ को ओढणी देकर सम्मानित करते है। भात के दिन एक चडकली गांव का खाती भेजता है। इस के बदले लड़की वाला उसे सम्मान के रूप में कुछ रूपये देता है।
इस प्रकार विवाह के समय जब दुल्हा बारात लेकर दुल्हिन के घर आता है तो उस के द्धारा लकड़ी की चड़कली पर अपनी तलवार से उसे वान्दना या छूना आवयश्क होता है। ‘चड़कली’ में पाचं चिड़िया बनी होती है और तोरण मारने की प्रथा में दुल्हा इन पांचो के बीच की चिड़िया को ही तलवार से वान्दता है। तलवार से लकड़ी की चड़कली अर्थात चिड़िया के प्रतीक को मारना यह सिद्ध करता है कि रैगर क्षत्रिय थे जो कालान्तर में रंगत के पेशे में आ गये। तलवार केवल क्षत्रिय ही रखा करते है अतः रैगर जाति के क्षत्रिय होने में कोई शक नही है। तोरण मारने के उपरान्त ही दुल्हे को सात फैरे लेने और दुल्हिन को अपने साथ ले जाने का हक प्राप्त होता है। तोरण दुल्हिन के घर के दरवाजे अथवा विवाह स्थल के मुख्य द्धार पर ही मारा जाता है। विवाह सम्पन्न होने के उपरान्त तोरण को दुल्हिन के घर के मुख्य द्धार पर लगाया जाता है।

तोरण मारने की रस्म से पहले दुल्हिन की मां आटे से चौक पूरने की रस्म अदा करती है। वह अपने सिर पर कलश लेकर दुल्हे के स्वागत के लिये मुख्य द्धार पर आती है और ‘पाटे’ पर खड़ी हो जाती है। उस समय दुल्हे का बाप स्वागत स्वीकार करते हुये सम्मान के बतौर कलश में कुछ रूपये डालता था। उस समय वर पक्ष के बाराती और वधु पक्ष के घाराती वहां मौजुद रहते हेै। इस के उपरान्त ही दुल्हा तोरण मारने की रस्म को अदा कर सकता है। इस रस्म के बाद दुल्हिन तेल चढाने की रस्म के समय लगायी गयी हल्दी के ‘लड्डुओं‘ को स्वागत स्वरूप दुल्हे की तरफ फेंकती है। ये हल्दी के लड्डु दुल्हिन के बदन पर लगाये गये उबटन के होते है जो इस बात का प्रतीक की दुल्हिन यह स्वीकार कर रही है कि उस की आत्मा और शरीर आज के बाद दुल्हे का हो गया है। तोरण मारने के उपरान्त वधु पक्ष की ओर से वर को सोने की चेन तथा अंगुठी पहनाई जाती है। यहां वर के पिता को भी स्वागत स्वरूप सोने की चेन दी जाती है। यह सब देने की प्रक्रिया वधु पक्ष की इच्छा और सामर्थय के अनुसार ही होती है। बारात के स्वागत के समय वधु पक्ष द्धारा थाली में कुमकुम से भरा ‘चोपड़ा’, चावल, सुपारी और मिश्री रखी होती है। बारातियों को फूल माला पहना कर, उन के माथे पर तिलक लगा कर मीठा मुंह कराया जाता है। यह इस बात का प्रतीक है कि आज के बाद दोनो परिवारो में मिठास बनी रहेगी और दोनो परिवार एक दूसरे के सुख दुख में बराबर के सहयोगी रहेगे। इस रस्म के बाद दुल्हे को लाने वाले घोड़े का भी इस बात का धन्यवाद किया जाता है कि वह अपनी पीठ पर दुल्हे को बिठा कर लेकर आया है। इस के एवज में घोड़े वाले को रूपये दिये जाते हैं और घोड़े को गीली चने की दाल और गुड़ खिलाया जाता है। इस के बाद सभी बाराती विवाह स्थल के अन्दर आते हैं और वर पक्ष की ओर से लाये गये फल और सूखे मेवे जिसे ‘पडला’ कहा जाता है उसे वधु पक्ष को देते है। यहां ‘सावंले’ की रस्म दोनो की तरफ से होती है।
‘पडला‘: बारात के खाना खा लेने के बाद दुल्हिन पक्ष के लोग वर पक्ष से पडला मांगते है क्यो कि दुल्हिन उन्ही वस़्त्रो, गहनो और श्रंगार की वस्तुये पहन कर फेरे लेती है जो दुल्हा उस के लिये लेकर आता है। पडले में दुल्हिन के वस्त्र जैसे उस का लंहगा, बलाउज, औरना अर्थात साड़ी, आदि तथा सोने और चांदी के गहने और श्रंगार का सामान होता है। श्रंगार के सामान में दुल्हिन के लिये कांच, कंघा, टीकी, बिन्दी, नाखुनो की नेलपालिश, होठो के लिये लिपस्टिक, काजल की डिब्बी, बाल संवारने के लिये रिबन आदि होते है। इन्हे एक थाल में भरे पतासे और खारकों के उपर रखा जाता है। इसी थाल में दुल्हिन के मुहं पर बांधने के लिये सेवरा जिसे मोंड़ भी कहा जाता है और पाव भर मूंग भी रखे जाते है। राजस्थान में ा पक अलावा बबूल की छाल, लकड़ी की दो डिब्बियां, खेजड़ी के गटुकड़े तथा आधा झाड़ा की सींके भी रखी जाती है। पडला दुल्हिन के घर पंहुचते ही उसे विवाह के मंडप पर ले जाने के लिये तैयार किया जाता है। इस के लिये सब से पहले घी उतारने की रस्म अदा की जाती है जो कि दुल्हे और दुल्हिन के लिये एक समान ही होती है। इस के बाद दुल्हिन को उबटन यानि की पीठी लगाने के बाद उसे स्नान करवाया जाता है। दुल्हिन पडले में आये कपड़े और गहने पहन कर श्रंगार करती है। श्रंगार के बाद वह घर पर बनाये गये गणेश जी के स्ािान पर बैठ जाती है जंहा पर उस के माथे पर सेवरा अर्थात मोंड़ बांध दिया जाता है। दुल्हा आता है और दुल्हिन के दायीं तरफ बैठ जाता है। दुल्हे का जीजा जो सवासणा होता है या दुल्हिन की बहिन पल्ला छेड़ी बांध देती है। पल्ला छेड़ी एक लम्बा सफेद कपड़ा होता है जो दुल्हा अपने घर से लेकर आता है। इस कपड़े के दोनो सिरो को हल्दी से पीला रंगा जाता है। दुल्हे का जीजा दुल्हे की पीठ पर फेरो पर चलने के लिये हल्की सी थप्पी मारता है जिस पर दुल्हा खड़ा हो जाता है और दुल्हिन भी उस के साथ खड़ी हो जाती है। दुल्हा आगे और दुल्हिन पीछे होती है और वे दोनो चंवरी पर आकर बैठ जाते है। दुल्हिन दुल्हे के बांयी तरफ बैठती है।

चंवरी पर बैठना. विवाह के फेरो से पहले दुल्हा को चंवरी पर बिठाया जाता था उस के बाद ही आगे की कार्यवाही सम्पन्न की जाती थी।

30. थाम्भ: एक लकड़ी पर लाल या गुलाबी रंग की चार खुंटियां होती है जिन के बीच में लाल कपड़ा लपटा हुआ एक बड़बेला रखा जाता है। इन को मूंज की नयी रस्सी से बांध दिया जाता है। इस थाम्भ को चंवरी में अग्नि कुण्ड के पास ही जमीन में गाढ कर खड़ा किया जाता है। दुल्हा-दुल्हिन फेरे इस थाम्भ के चारो तरफ खाते है। विवाह के बाद जब बारात वापिस रवाना होती है तो दुंल्हा जाकर थाम्भ पर बन्धे मून्ज को खोलता है। इसे जूण खोलना कहते है। उस समय दुल्हे की सास दुल्हा का मुजरा करने मे रूपये या जेवर दुल्हे को धन्यवाद स्वरूप दिया जाता है।

31. विवाहः विवाह की रस्म का प्राचीन इतिहास देखा जाये तो यह स्पष्ट हो जाता है कि शिव और पार्वती का विवाह ही सब से पहला विवाह है। माना जाता है कि पार्वती जी ने सिर्फ एक पुरूष के साथ ही फेरे लेने का निर्णय किया था। इसी लिये पार्वती जी ने जब तक जिद की तब तक शिव भगवान उन पुरूषों को विवाह करने से रोकते अर्थात थामते रहे। नाग को थाम के उपर बांध दिया। कहते है कि थाम के उपर बांधी गई छाबड़ी पिटारे का और रस्सी नाग का प्रतीक है। चन्द्रमा को दीपक के रूप से थाम के उपर रखा। इस लिये थाम पर दीपक जलाते है। कुछ लोग थामे लटकाये जाने वाली सराईयों को पिटारे के रूप में बताते है। पार्वती जी ने फिर मना किया कि मेरी सौत गंगा शिव के सिर पर पड़ी है। तब ‘जेगड़‘ में पानी भर कर गंगा को थाम के पास रखा गया। भारत के साहित्यिक ग्रन्थों में विवाह की प्रथा का प्रारम्भ श्वेतकेतु द्वारा करना बताया गया है और एक पत्नी प्रथा का प्रारम्भ दीद्यतिमा नामक ऋषि ने किया था। विवाह के मुख्य कार्यक्रम में पहले पाठ बिठाना, विनायक पूजा, दैेनिक बन्दौली, बड़ी बिन्दौली आदि सौपानो को करना आवश्यक होता है। पाठ बिठाई के दिन से दुल्हा या दुल्हिन को मौहल्ले या कबीले के लोग क्रमशः भोजन पर बुलाते है जिसे बन्दौला कहा जाता है। बन्दौले में दुल्हा या दुल्हिन बदलते क्रम में चार और व्यक्ति ले जाते है तथा दुल्हा या दुल्हिन को जितना पी सकते है उतना घृत अर्थात घी पिलाया जाता है। इस के साथ उसे स्वादिष्ट भोजन करवा कर माल्यापर्ण व तिलक के साथ हाथ में गेहुं के दाने दे कर विदा किया जाता है। तेल वाले दिन कुलदेवी और धराड़ी माता की पूजा गौत्रानुसार की जाती है और नवदम्पितयों के वैवाहिक जीवन की सफलता व सम्पन्नता की कामना की जाती है।
रैगर जाति में आमतौर से विवाह किसी अच्छे मुहुर्त वाले दिन में ही होती है। विवाह की तारीख दो तरीके से निर्धारित होती है – एक तो विवाह की अनबूझी अर्थात बिना पंडित से पूछे ही कोई शुभ तारीख और दूसरी पंडित के द्धारा बताई गई तारीख। बुध पुर्णिमा, राम नवमी, पीपल पून्यो, आखा तीज, गंगा दशहरा आदि शुभ अवसरो पर बिना किसी से पुछे ही विवाह सम्पन्न हो जाता है। रैगर समाज में ‘देव’ सोने और ‘देव’ जागने के बीच में विवाह करना शुभ नही माना जाता। इस अवधि को रैगर ‘मळ’ का महिना कहते है। ‘मळ’ के महिने दुख से भरा हुआ माना गया है अतः इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नही किया जाता। इस के अलावा रैगर समाज में होली का ढांढा रोकने के बाद न तो सगाई और न ही विवाह ही सम्पन्न किया जाता है क्यों कि होली का ढांढा भक्त प्रहलाद का प्रतीक होता है और जब तक होलिका दहन नही हो जाता तब तक शुभ कार्य सम्पन्न नही हुआ करता। इस लिये होली का त्यौहार निकलने के बाद ही विवाह किया जा सकता है। विवाह अर्थात सावा की तारीख तय होने के उपरान्त वर और वधु पक्ष की ओर से तैयारिया प्रारम्भ कर दी जाती है।

विवाह के सम्बन्ध में रिपोर्ट मरदुमशुमारी राजमारवाड़ 1891 ई. में लेख किया गया है, ‘ब्याह में बींद तोरण पर आता है तो 1 रूपया और 16 टके पंच लेते है थंभ रोपकर चंवरी बनाते है और कंही कंही खेजड़ी की लकड़ी खड़ी करके उसके चोफेर फेरे खाते हैं रीत के रूपये सगाई में 10 से 20 तक ब्याह में 20 से 50 और नाते में 20 से 25 तक लगते है नाता सनीचर की रात को रिवाज मुल्क के माफ़िक होता है। इन में गुरू छः न्यात के ब्राहाण चिमना, शिववलाल, शिवनारायण, वगैरा हैं जो ब्याहमें पुष्कर जी से आते है जिन के बडेरों को पहिले तो किसी ज़माने में ये सोने का टका देते थे और अब 2 रूपये हलदी से पीले करके देते है जंहा यं बं्राहाण नहीं पहुंच सकते है वहां गुरड़े व्याह कराते है।‘ ‘रिपोर्ट-मरदुमशुमारी राजमारवाड़ 1891 ई. द्वारा रायबहादुर मुन्शी हरदयालसिंह प्रकाशक महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केन्द्र, जोधपुर संस्करण सन् 2010 पृ0 542

राजस्थान की जातियों का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन नामक पुस्तक में लेख किया गया है, ‘विवाह छः न्यात के ब्राह्मण कराते है। ब्राह्मण न हो तो गुरडा भी ब्याह करा देता है।‘ राजस्थान की जातियों का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन द्वारा डा. कैलाशनाथ व्यास और देवेन्द्रंिसंह गहलोत प्रकाशक जगदीशसिंह गहलोत शोध संस्थान, जोधपुर संस्करण 1992 पृ. 224

इसी पुस्तक में छः न्यात ब्राह्मण के बारे में लेख किया गया है, ‘ छः न्यात ब्राह्मण की उत्पति के बारे में काहा जाता है कि करीब 250 वर्ष पूर्व जयपुर महाराजा सवाई जयसिंह ने अपनी महत्ता प्रकट करने हेतु एक अश्वमेघ यज्ञ का आयोजन किया। उसमें समस्त ब्राह्मणो का आमंत्रित किये तथा उनके एकीकरण हेतु एक साथ बैठ कर भोजन करने का परामर्श दिया परन्तु ब्राह्मणों ने स्वीकार नही किया। महाराजा उस यज्ञ में नये सुधार के लिये दृढ प्रतिज्ञ थे इस लिये उन्होने अपने मुल्क के ब्राह्मणों को दबाया कि तुम एक ही जाओ तब गौड़, सारस्वत, दायमा, पारीक, गूजर गौड़ और खंडेलवाल ब्राह्मणों को एक पंक्ति में भोजन करा दिया। इस सहभोज में केवल उपरोक्त छः न्यात के ब्राह्मण सम्मिलित हुये इस लिये उन का नाम छः न्यात ब्राह्मण प्रसिद्ध हुआ। ये लोग कच्ची रसोई के अलावा और किसी बात पर सहमत नही हुये। अभी तक सभी के रीति-रिवाज अलग अलग है।‘ राजस्थान की जातियों का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन द्वारा डा. कैलाशनाथ व्यास और देवेन्द्रंिसंह गहलोत प्रकाशक जगदीशसिंह गहलोत शोध संस्थान, जोधपुर संस्करण 1992 पृ. 78. छः न्यात ब्राह्मणों द्धारा रैगर जाति के विवाह कराना इस बात का द्योतक है कि मूलतः रैगर क्षत्रिय है।
गुरड़ा या गुरूडा के विषय में राजस्थान की जातियों का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में लेख किया गया है, ‘हिन्दुओं में विवाह एवं अन्य धार्मिक क्रिया करने हेतु बा्रह्मण अथवा पुरोहित होता है, उसी प्रकार मेघवाल जाति में गुरड़ा जाति के लोग उन के पुरोहित एवं आघ्यात्मिक गरू होते है। इन का मुख्य कार्य भांभियों के फेरे कराना और टीपना देख कर मुर्हूत और ग्रह बताना है।‘ राजस्थान की जातियों का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन द्वारा डा. कैलाशनाथ व्यास और देवेन्द्रंिसंह गहलोत प्रकाशक जगदीशसिंह गहलोत शोध संस्थान, जोधपुर संस्करण 1992 पृ. 249. इस प्रकार रैगर जाति मेघवाल जाति के समान ही एक अनुसूचित जाति है जिस के कारण रैगर जाति के लोगो का विवाह मेघवाल जाति के लोगो के विवाह के समान ही गुरूड़ो द्धारा समपन कराया जाता है।

32. सात फेरे: रैगर जाति में सात फेरे फिरे जाते है हालंाकि कई जातियों में केवल साढे तीन फेरे ही लिये जाते है। बाकी के साढे तीन जब कोई बच्चा होता है और लड़की के मां-बाप कपड़े आदि लेकर आते है उस समय लिये जाते है। आज भी अगर कुंवारे लड़के की शादी विधवा से करवाई जाती है तो पहले उस का विवाह बड़ के पेड़ से करवा कर उसे काट दिया जाता है। इस के बाद दोनो का नाता करवाया जाता है।

फेरे होने से पहले दुल्हिन का मामा एक सफेद कपड़ा लाकर दुल्हिन का औढा देता है। चंवरी में हवन कुण्ड बना हुआ होता है जिस के चारो कोनो पर गुलाबी रंग की चार खुंटियां लगी हुई होती है और उन के चारो तरफ मोली अर्थात कच्चा सूत लपेटी होती है। थाम चंवरी के पास खड़ा किया जाता है। पंडित दुल्हा-दुल्हिन से हवन करवाता है। मारवाड़ के रैगरो का विवाह गौड़ ब्राह्राण करवाते है जो भांकरोटा, जयपुर से आते है। विवाह में पहले हाथ पीला करने की रस्म निभाई जाती है। इस में दुल्हिन के हाथ या तो उस के मां-बाप या उस का कोई खास रिशतेदार हल्दी लगा कर पीला करता है। इस रस्म में हाथ पीला करने वाला पहले दुल्हे के दांयी हाथ की हथेली में मेहन्दी अथवा हल्दी लगा कर हाथ पीले करता है फिर दुल्हिन के दांयी हाथ की हथेली में मेंहन्दी या हल्दी लगा कर हाथ पीले करता है। हाथ पीले होने के बाद ब्राह्राण हथलेवा जुड़वाता है। हथलेवा में दुल्हा-दुल्हिन के मेहन्दी लगे दायें हाथो की हथेलियों का एक दूसरे के उपर रख कर रूमाल या कपड़े से बांध देता है। हथलेवा में दुल्हे का हाथ उपर और दुल्हिन का हाथ नीचे रखा जाता है। फिर दुल्हा दुल्हिन को खड़ा कर के ब्राह्राण उन को फेरे दिलवाता है। औरते फेरो के गीत गाती रहती है। फेरे थाम और हवन कुण्ड के चारो तरफ दिलवाये जाते है। पहले चार फेरो में दुिल्हन आगे रह कर फेरे लेती है और दुल्हा उस के पीछे रहता है और बाद फके तीन फेरो में लड़का आगे रहता है। आखिरी फेरे में अग्नि के साथ थाम का भी फेरा लिया जाता है। कई स्थानो पर पहला फेरा पूरा होते ही लकड़ी की एक खूंटी को दुल्हा अपने पांव से ठोकर मार कर गिरा देता है। दूसरा फेरा पूरा होते ही वह दूसरी खूंटी को गिरा देता है। इस प्रकार वह अपने चार फेरे पूरे होने तक चार खंूटियां गिराता रहता है। इस के उपरान्त दुल्हे को दुल्हिन के आगे कर के बाकी के तीन फेरे दिलवाये जाते । ये फेरे अग्नि के समक्ष सम्पन्न होते है। सात फेरे पूरे होने पर दुल्हा-दुल्हिन को चंवरी में बिठा दिया जाता है। फेरे कराने वाला ब्राह्मण सप्तपदी के निम्नलिखित सात वचन नवदम्पति को दिलवाता है: – हम…..

  1. सुख दुख में परस्पर एक साथ समान रूप से सदैव भागीदार रहेंगे।
  2. एक दूसरे से ही आपस में स्नेह एवं प्यार की भावना रखेंगे, अन्य किसी से नही।
  3. हम सांजस्य में रह कर शालीनता से सब का आदर करेंगे व इस पर सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे तथा
    एक दूसरे के माता पिता का समान रूप से आदर करेंगे।
  4. किसी भी आकस्मिक आपदा में एक दूसरे की सत्यनिष्ठा से मदद करेंगे इस के लिये हम परस्पर दृढ प्रतिज्ञ है।
  5. सम्पूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारियों का सच्चे मन से तन्मय होकर निर्वहन करेंगे।
  6. हम आजन्म हमारे उज्जवल प्रेम का निरंतर संरक्षा करेंगे।
  7. सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो व आयोजना में एक दूसरे के साथ जोड़े से भाग लेेने का संकल्प लेते हैं व सम्पूर्ण गृहस्थ जीवन के दायित्वों का निष्कपटता व त्याग की भावना से पालन करेंगे।

सात वचनो के बाद ब्राह्राण हथलेवा खोल देता है जिस पर दुल्हे का बाप अपनी श्रद्धानुसार ब्राह्राण को दान देता है। इस के बाद दुल्हिन के घर पर बनाये गये देवस्थान पर दुल्हा और दुल्हिन को ले जाकर बिठा दिया जाता है और दुल्हिन की बहिन अथवा दुल्हे के जीजा द्धारा पल्ला छेड़ी खोल दी जाती है। इस के बाद कांसा पलटने की रस्म होती है जिस में दो कांसे की थालियों में भोजन परोस कर लाते है। एक थाली दुल्हिन के सामने और दूसरी थाली दुल्हे के सामने रखी जाती है। रस्म के अनुसार दुल्हा अपनी थाली दुल्हिन के सामने और दुल्हिन अपने सामने के थाली दूल्हे के सामने रखती है जिसे ‘कंासा पलटना’ कहा जाता है। इस के बाद दुल्हा दुल्हिन देव स्थान से उठ जाते है और घर के चैक में दोनो एक दूसरे के सामने खड़े हो जाते हैं। उस के बाद में दोनो के बीच में कपड़े का पर्दा खैंच दिया जाता है। दुल्हा और दुल्हिन अपने हाथो में आका मूंग लेकर एक दूसरे पर जोर से फेंकते है। फिर दुल्हा जनवासा अर्थात अस्थायी रूप से बनाये गये ‘डेरे’ पर चला जाता है।

रैैगर जाति में फेरे दिन में नही होते हालांकि इस की कंही पर भी मनाही नही है। फेरे गौधुली या रात को ही सम्पन्न होते हैं। दिल्ली में फेरों से पहले बारात को आलु पालक और बैंगन के मिले जुले साग पका कर खिलाने की परम्परा थी। इस साग के साथ पुरी और लड्डू पत्तल में दिये जाते थे। गली के सभी बड़े बुजुर्ग बस्ती के कड़ावे में दिन भर पकाते थे। ये सब्जियां भी बड़े बुजुर्गो में से एक या दो व्यक्ति सब्जी मंडी से जाकर लाते थे और इन सब्जियों को खुद ही साफ कर साग बनाया करते थे जो अत्यंत ही स्वादिश्ट होता था। पुड़ी गरम गरम परोसने के लिये हलवाई बिठा दिया जाता था जो बारात के आने पर पुड़िया निकाला करता था। बारात को खाना खिलाने में गली बस्ती के सभी जवान और बच्चे लग जाया करते थे। महिलाये घर के अन्दर बैठ कर गीत गाया करती थी। सार्मथयवान लोग विवाह में लड्डू बनाये करते थे। ऐसे में लड्डू पहले ही बना लिये जाते थे इस लिये इन्हे घर मे।बनाये गये कोठयार मे रखा जाता था जो परिवार की किसी बुजुर्ग महिला के अधीन ही होता था। जैसे जैसे जरूरत पड़ती रहती थी वह बुजुर्ग महिला ही किस मात्रा में परोसा जाये उस का निर्देश देती रहती थी। उस की यह जिम्मेवारी होती थी कि किसी प्रकार से खाना खराब नही हो और सम्मान पूर्वक सभी लोग खाना खा ले। यदि साग बच जाया करता था तो वह रिशतेदारो के घरो में पूड़ी सहित भेज दिया जाता था। इस के अलावा दुल्हे के घर पर पुऱी, साग और लड्डु उचित मात्रा में रात को ही भेज दिये जाते थे जिस से दुल्हे के घर की औरते और मेहमान भी विवाह के खाने का आनन्द ले सके।

इस प्रकार इतने प्रेम से खाना खिलाने का रिवाज आजकल खत्म ही हो गया है। अब केवल मात्र एक औपचारिक्ता ही रह गयी है। पहले दिल्ली में बारातियों को जमीन पर बिठा कर पत्तलो में ही खाना परोसा जाता था। रिहायशी गली जिसे प्रायः बस्ती कहा जाता था उस के अपने बर्तन हुआ करते थे। ये बर्तन विवाह और अन्य अवसरो पर कौम के सभी लोगो के काम आते थे। इन बर्तनो की कीमत बस्ती के सभी लोगो द्धारा दी जाती थी। प्रायः ये बर्तन पीतल के ग्लास, सब्जी बनाने वाले बड़े कडावे, कड़छिया, कांसे के थाल, पीतल की पराते आदि हुआ करते थे। राजस्थान के कई गावों में पुरी साग के अलावा अपनी हैसियत के अनुसार कई बार विवाह में लापसी भी परोसा करते थे। पहले की तरह आज भी फेरो से पहले बारातियो को खाना खिलाया जाता है।

बारात रवाना होने से पूर्व दिल्ली में दुल्हा उस के सवासणा के द्धारा ही घोड़े पर बिठाया जाता है। आमतौर पर दुल्हे का जीजा ही सवासणा हुआ करता है। राजस्थान के कई गावों में घोड़े नही मिलते हैं अतः दुल्हा अपने रिशतेदारो और सवासणा के साथ सजघज कर बारात लेकर बस या जीप से दुल्हिन के घर पर जाता है। वंहा गांव या उस के पास के बैण्ड को बजवाता हुआ दुल्हिन के घर पर विवाह स्ािल के लिये रवाना होता है। जब भारत स्वतंत्र नही हुआ था उस समय गांव में ठाकुर के आदेश ही सर्वोपरि हुआ करते थे। इस के अलावा उच्च कही जाने वाली जातियां भी रैगर के दुल्हे को घोड़े पर बारात लेकर गाजे बाजे के साथ आने की मनाही कर रखी थी। यंहा तक कि रैगर दुल्हा इन जातियों के मोहल्लो मे बारात लेकर नही आ सकता था। यह अत्याचार की बहुत ही शर्मनाक प्रथा थी। इस प्रकार रैगर न तो घोड़े पर बारात लेकर अपने गावं से निकल सकते थे और न ही वे दुल्हिन के गांव में भी घोड़े पर दुल्हे को बिठा कर गाजे बाजे के साथ बारात निकाल सकते थे। यहां तक कि गावं की सवर्ण जातियो के मोहल्लो में रैगर की बारात प्रवेश भी नही कर सकती थी। यदि इस अमानवीय प्रथा का उल्लंघन होता हुआ किसी भी सर्वण जाति के व्यक्ति को दिखता तो वह दुल्हे को घोड़े से उतार कर उस की तथा बारातियों की पिटाई कर दिया करता था। इस के साथ ही दुल्हिन के घर वालो को भी गावं के सर्वण लोगो का निरंतर अत्याचार सहना पड़ता था। बारात गांव के बाहर से ही होकर रैगर मोहल्ले में प्रवेश किया करती थी। यहां यह भी लिखना उचित होगा कि रैगर मोहल्ला राजस्थान के सभी गंावो में गांव के बाहर ही बसा होता है।

दिल्ली में रैगर राजस्थान से आकर पहले पहाड़ी धीरज पर बसे थे। बाद में दिल्ली के करोल ;ब्ंतवसद्ध नामक एक अंग्रेज कमीशनर ने अपने नाम पर रिहायशी मौहल्ला बसा कर इन्हे करोल बाग में रहने के लिये जगह दी थी। करोल बाग बसाते समय विभिन्न जातियों का खास ख्याल रखा गया था इसी लिये रैगर पुरा में लगभग सभी रैगर समाज के व्यक्तियों को बसाया गया हालांकि इस की कुछ गलियो में जाटव भी बसाये गये जो उस समय काफी कम संख्या में थे। उस जमाने में करोल बाग दिल्ली का आखिरी मौहल्ला हुआ करता था। करोल बाग के पास ही अरावली पर्वत की एक श्रंखला थी जिसे आनन्द पर्वत कहा जाता था। जहा आजकल प्रशाद नगर बसा हुआ है उसे काला पहाड़ कहा जाता था। इस स्ािान पर भारत के प्रथम राश्ट्रपति राजेन्द्र प्रशाद के नाम से प्रशाद नगर की कच्ची बस्ती बसी हुई थी जिस में प्रायः रैगर और अनुसूचित जातियों के गरीब लोग ही रहा करते थे। इस कच्ची बस्ती को बाद में हटा कर यहां के लोगो को नांगलोई, उतम नगर, पंखा रोड आदि स्ािानो पर भेज दिया गया। इस प्रकार प्रारम्भ में रैगर दिल्ली के आखिरी मौहल्ले अर्थात करोल बाग में निवास किया करते थे जो आजकल दिल्ली का व्यापारिक केन्द्र बन गया है। आजादी से पूर्व यदि किसी रैगर की बारात निकाली जाती थी तो उस की सूचना करोल बाग थाने में दी जाती थी। इस के कई कारण रहे होंगे। सम्भवतः इस का एक कारण यह भी रहा होगा कि उस दौर में हिन्दु मुस्लिम का आपसी खून खराबा होना बड़ी आम बात हुआ करती थी। यह दौर हिन्दू मुस्लिम दंगो का दौर था और सुरक्षा के लिये पुलिस को बारात की सूचना देना इस लिये भी आवश्यक था कि कंहर मुस्लिम किसी हिन्दू की बारात पर हमला नही कर दे।

33. सप्तपदी: यह माना जाता है कि हर दुल्हिन पर देवताओं का अधिकार होता है। इस अधिकार पर अतिक्रमण कर कोई दुल्हिन को ले जाता है तो उसे ऋण चुकाना पड़ता है अन्यथा उस की जान खतरे मे होती है। इसी मान्यता के तहत फेरो के समय जोड़ा धारण किये हुये दुल्हा दुल्हिन अपने हाथों में चावलों की खील लेकर सात कदम चलते है और खीलों के आॅदले अर्पित करते है। ये तीनो आंदले वरूण, कुबेर और इन्द्र को समर्पित किये जाते है। इस के बाद से पत्नी पर देवताओं का अधिकार समाप्त हो जाता है।

34. कन्या दान: कन्या दान एक वैदिक परम्परा है जो सदियो से चली आ रही है। यह रैगर समाज में एक अत्यंत ही शुभ कार्य माना जाता है। विवाह के समय दुल्हा दुल्हिन के हल्दी से पीले हाथ परिवार के किसी खास सदस्य अथवा दुल्हिन के मां-बाप द्धारा किया जाता है। कन्या दान करना रैगर समाज में आज भी बड़ा ही धार्मिक और पवित्र कर्म माना जाता है।

35. कनाल: मांड में दुल्हिन के मां-बाप, सगे भाई-बहिने, मामा-मामी, बुआ आदि नजदीकी रिशतेदार दुल्हिन के फेरे होने के बाद खाना खाते है। इस रिवाज को कनाल कहा जाता है। फेरे के दिन मां-बाप और कई रिशतेदार तो सारे दिन का व्रत रखते है जो रैगर समाज में एक बड़ा ही धर्म का काम माना जाता है।

36. छाबड़ी‘ से न्यौतने की प्रथा. जब।मेरा विवाह हुआ उस समय दिल्ली में छाबड़ी न्यौतना की परम्परा थी। यह परम्परा दिल्ली में प्रारम्भ से ही विवाह के उपरान्त हुआ करती थी। ‘छाबड़ी‘ मूलतः बांस की लम्बी तीलियों से बनाई जाती थी। इस प्रथा में ‘छाबड़ी‘ में एक लाल टूल अर्थात लाल रंग का सूती कपड़ा बिछा कर उस में केले आदि फल रखे जाते थे। पुराने जमाने में रैगर जाति के किसी गोत्र के दूल्हे का विवाह होता था तो फेरो के अगले दिन सुबह सुबह प्रत्येक इलाके के ‘ठेलवा‘ से रैगर पुरा, बीडन पुरा, देव नगर तथा बापा नगर की गलियो में आवाज लगाई जाती थी कि फला व्यक्ति (दुल्हे के पिता का नाम मय गोत्र) के लड़के का विवाह फला व्यक्ति (ु दुल्हन के पिता का नाम मय गोत्र) की लडकी से गली नम्बर का हवाला देते हुये दुल्हे के गोत्र की सभी बहन बेटियों को ‘छाबड़ी‘ लेकर आने को कहा जाता था। इस पर दुल्हे के गोत्र की बहन-बेटियां ‘छाबड़ी‘ में अपने गोत्र के दुल्हे के लिये फल लेकर आती थी जिस में दुल्हे की तरफ के बुजूर्ग व्यक्ति ‘छाबड़ी‘ में चार आना या आठ आना डाल कर ़ उस का कुशलक्षेम पूछ कर उसे आर्शीवाद देते हुये सम्मान किया करते थे। इस पर अपने गोत्र की बहन – बेटियां भी अपने भगवान से प्रार्थना किया करती थी कि उन का गोत्र ओर आगे बढे। इस के अलावा ‘छाबड़ी‘ रैगर जीवन शैली में रोटी रखने के काम में भी आती थी।

37. पग धोवाई: पग धोवाई का कार्यक्रम फेरे के अगले दिन किया जाता है। पहले यह दिल्ली में बारात के अगले दिन होता था परन्तु आजकल नहीं होता है। राजस्थान में तो आजकल भी पग धोवाई करने का रिवाज है। इस रस्म में दुल्हे और दुल्हिन की पल्ला छेड़ी बांध कर दुल्हे को दहेज में दी गई खाट पर और दुल्हिन को किसी पाट पर बिठाया जाता है। इस प्रकार दुल्हा उपर बैठता है और दुल्हिन नीचे बिठाई जाती है। दोनो के माथे के आगे सेवरा बंधा होता है। पहले जब महिलाये घुघंट निकाला करती थी उस समय दुल्हिन घुघट डाल कर ही बैठा करती थी। पहले के जमाने में सास भी अपने दामाद से घुंघट निकाला करती थी इस लिये जो भी रस्में होती थी वह घुघंट में ही हुआ करती थी। पग धोवाई की रस्म के समय में दुल्हिन अपने दुल्हे के बांयी तरफ बैठा करती है। बैठने के बाद दुल्हिन के मामा की तरफ से दिया गया एक सफेद कपड़ा दुल्हे और दुल्हिन के पांव पर डाल दिया जाता है। इस रस्म में दुल्हे के दोनो घुटनो पर एक कांसे की थाली मय तिलक करने के चोपड़ा जिस में कुमकुम और चावल होते है रखी जाती है। इस के बाद दुल्हे और दुल्हिन के पांव धौने के लिये मिट्टी के बर्तन में पानी, थोड़ा सा दूध और दूब अर्थात मुलायम घास डाल दी जाती है। राजस्थान में मिट्टी या पीतल के बर्तन में पानी में हल्दी डाल कर उस में नीम की एक छोटी टहनी रख कर दुल्हिन का बाप दुल्हिन को दिया जाने वाले सोने-चांदी का जेवर और एक लोटा थाली में डाल कर दुल्हे के हाथ में रख देता है। दिल्ली में पहले रिवाज था जो आज भी राजस्थान में रिवाज है कि दुल्हिन की तरफ की महिलाये अपनी ओर से बर्तन या चांदी की पाजेव आदि दुल्हे और दुल्हिन के तिलक लगाने के बाद इन्हे दुल्हे की थाली में डाल कर नतमस्तक होकर उन दोनो के पांव मिट्टी के बर्तन में रखे पानी से धुलाई किया करती थी। पग धोवाई की इस रस्म में पीछे बैठी महिलाये गीत गाती रहती है। पग धोवाई की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हिन का जीजा दुल्हे के सामने रखी थाली को लेकर पंचो के सामने रखता है। ढोल बजता है और महिलाये गीत गाती हुई दुल्हा और दुल्हिन को जनवासा ले जाती है। पंच तथा वर वधु पक्ष के लोग विवाह में दुल्हिन को दिये गये फर्निचर, कपड़े, बर्तन, जेवर, थाली के रूपयों तथा हर रस्म पर दुल्हिन पक्ष की तरफ से दिये सामान और रूपयों की गिनती कर दो लिस्टे बना लेते है जिन पर दोनो पक्षो के हस्ताक्षर होते है। तत्पश्चात पंच यह सूचना सभी को बोल कर देते है कि विवाह में कुल कितने रूपये का दहेज लड़की के बाप ने दुल्हे का दिया है।

38. जान पछेवड़ी: इसे जान पैरानी या जान औढाणी भी कहते है। पगधोवाई के बाद दल्हिन का बाप अपने घर में बारातियों की जान पछेवड़ी करता है जिस में वह अपने सामथ्र्य के अनुसार बारातियों को कपड़े, बर्तन या रूपये देता है। दिल्ली में दुल्हे के बाप और उस के खास खास रिशतेदार केा कम्बल या शाल उढाने का रिवाज है। जान पछेवड़ी के बाद दुल्हिन का बाप अपने बेटी को विदाई कर देता है। दुल्हिन रोती हंुई अपने परिवार के सभी सदस्यों से अपने घर जंहा उस ने अपना बचपन मां के साथ गुजारा था उसे छोड़ कर नया जीवन बसाने को चली जाती है। परिवार के सभी सदस्य रोते हुये उसे विदाई करते हैं। वह भी जानती है कि पक इस घर में दुबारा नहीं आयेगी। उस का घर चिड़िया का घौंसला होता है जो वह छोड़ कर अपनी किस्मत के सहारे चली जाती है।

ससुराल जाते समय लड़कियों का रोना, मटकी भर कर चल्लु भर पानी निकलाना और चून अर्थात आटे के लोेथड़े में से एक लोया लगाना: पुरानी कहानी यह आती है कि मरने से पहले रावण ने राम से पूछा कि आप ने मेरे सभी परिजनो को मार दिया है। अब कौन मुझे पानी-पुली देगा, कौन मेरी छाती पर चून का लोया रखेगा और कौन मुझे रोयेगा ? कहते है राम ने आशीवार्द दिया कि आज से हर लड़की ससुराल जाने से पहले तुझे रोयेगी। हर औरत पानी भरने के बाद अपनी मटकी से तीन चल्लु पानी के रूप में देगी और हर महिला भोजन बनाने से पहले आटे के लोथड़े में से एक लोया तोड़ कर प्रतीक के रूप में रावण की छाती पर रखेगी। ऐसा माना जाता है कि इस के बाद ही ऐसे रिवाज समाज में आये। परन्तु इस किवदन्ती की सच्चाई का कोई ठोस प्रमाण नही है। इस के अलावा रैगर जाति में इस प्रकार का रिवाज आज मौजुद नही है।

39. ससुराल में प्रथम कदम रखना: बारात दुल्हिन को लेकर दुल्हे के घर पंहुचती है वहां दुल्हे के खास खास रिशतेदा ही रह जाते हैं बाकि सभी बाराती अपने अपने घरो को चले जाते है। दुल्हा दुल्हिन अपने मौहल्ले में बने मन्दिर या पड़ोस के घर में बैठ जाते है। दुल्हे के घर से महिलाये ढोल ढमाके के साथ गीत गाती हुई आती है। दुल्हे की मां एक थाल में पानी से भरा कलश, कुमकुम, गुड़, चावल और कलदार चांदी का रूपया लेकर आती है और वह अपने बेटे के माथे पर कलदार रूपये से कुमकुम का टीका लगा कर दुल्हे और दुल्हिन को गुड़ खिला कर उन का मीठा मुंह करवाती है। तत्पशात वह कलश से दोनो का आरता कर ढोल बजाते और महिलाये नाच गान करते हुये दुल्हा दुल्हिन को अपने घर ले आती है।

40. बाड़ रूकवाई: मारवाड़ में दुल्हा दुल्हिन के घर में प्रवेश से पहले गेरू तथा चुना कली अथवा आटे से सांखिया और दुल्हा-दुल्हिन के पांव बनाये जाते है जिन पर उन्हे खड़ा किया जाता है। दुल्हिन दुल्हे के बांयी तरफ खड़ी होती है। इस अवसर पर दुल्हे की बहिने और बुआ आदि दुल्हे तथा दुल्हिन को प्रथम बार घर में प्रवेश को रोक कर दुल्हे और उस के बाप से रूपये या जेवर मांगती है जो उन के सामथ्र्य के अनुसार दिया जाने के उपरान्त ही दुल्हा-दुल्हिन घर में प्रवेश करते है। इस रस्म को बाड रूकवाई कहा जाता है।

41. रात्रि जगा: घर में प्रवेश होने के बाद दुल्हा दुल्हिन घर मेे बनाये गये गणेश जी के पूजा स्थान के सामने बैठ कर नतमस्तक होते है और सुखी जीवन की कामना करते है। तत्पश्चात उन की पल्ला छेडी खोल दी जाती है। वे परिवार के सभी सदस्यों के चरण स्पर्श कर उन का आर्शिवाद प्राप्त करते है। रात को ‘राति जगा’ होता है जिस में मौहल्ले की औरते सारी रात भगवान के भजन गाती है। राति जगा में रात भर दीया जलाया जाता है। दूसरे दिन सुबह मौहल्ले की औरते के साथ दुल्हा दुल्हिन देवता ढोकने जाते है। इसे ‘जाते देना’ कहा जाता है। दिल्ली में पहले दुल्हा दुल्हिन देवता को ढोकने के बाद नीम की एक एक टहनी उन के हाथ में दे दी जाती थी जिसे वे आपस में हल्के हल्के एक दूसरे पर मारते थे जो एक तरह से हंसी मजाक का ही एक खेल होता था।

42 कांकण डोरड़ा खोलना: दुल्हा दुल्हिन के काकण डोरड़ा खोलने की रस्म में दुल्हा दुल्हिन को सुबह ही घर के चैक में बिठा दिया जाता है। उन के सामने एक मिट्टी का कूण्डा रखा होता है जिस में पानी में दूध और हरी घास अर्थात दूब डाली जाती है। फिर दुल्हे की तरफ की औरते गाली वाले मधुर गीत गाती हुई दुल्हिन को कहती है ा पक दुल्हे की बाजु पर बंधा हुआ काकण डोरड़ा की गांठो को खोले। वास्तव में जब दुल्हा और दुल्हिन को बान बिठाते हैं तो उन की बाजू पर हकई गांठे लगा कर काकण डोरड़ा बांधा जाता है। जब दुल्हिन काकण डोरड़ी की गांठो को खोल लेती है तब दुल्हे को कहा जाता है ा पक दुल्हिन के बाजु पर बंधे हुये काकण डोरड़ा की गांठो को खोले। जब ये गांठे किसी से नही खुलती है तो महिलाये गीत गाती हुई इन को खोल देती है। इस के बाद मिट्टी की कुण्डी में चांदी का कलदार रूपया डाला जाता है और दुल्हा तथा दुल्हिन को कहा जाता है ा पक चांदी के इस कलदार रूपये को जो घास में छिपा होता है उसे ढूंढ निकाले। यह खेल सात बार खेला जाता है और आखिरी बार महिलाये दुल्हिन को कह देती है ा पक अपने दूल्हे राजा को ही कलदार रूप्या निकालने दे जिस से वह जीत जाये।

43. गोणा: इसे ‘आणा‘ अथवा ‘मुकलावा‘ भी कहा जाता है। पहले के जमाने में जब छोटे बच्चो और बच्चियों का विवाह कर दिया जाता था जब ये व्यस्क होते तब इन का गोणा किया जाता था। राजस्थान में तो आज भी कई जगहो पर गोणा प्रथा आज भी मौजुद है। वास्तव में विवाह के बाद लड़की वाले अपनी बेटी को अपने घर पर ले आते हैं और गोणे की रस्म पूरी होने के बाद ही लड़की को उस के ससुराल भेजा जाता है। गौणा आमतौर से शादी के एक साल बाद किया जाता है। लड़की यदि उम्र में या शारीरिक रूप से व्यस्क हो तो गौणा एक साल पहले भी किया जा सकता है। शादी के बाद गोणा करने के लिये दुल्हा अपने जीजा और खास खास रिशतेदारो को लेकर अपने ससुराल में पहली बार ही आता है जंहा उस का ससुर अपनी सामथ्र्य के अनुसार दामाद और उस के साथ आये रिशतेदारो की आवभगत कर रूपये आदि देकर अपनी बेटी को उस के पति के साथ रवाना कर देता है। वर्तमान में शिक्षा के प्रसार, समय की कमी और बढते खर्चे के कारण निरन्तर इस प्रथा के प्रचलन में कमी आई है।

44. जामणा: जब लड़की के पहला बच्चा होता है तो वह अपने बाप के घर में होता है और उस का सारा खर्चा लड़की का बाप ही भुगतता है। जामणा का रिवाज इस लिये चला होगा कि पुराने जमाने में बहु को सास अच्छी तरह देखभाल नहीं किया करती थी। इस लिये पहला बच्चा आज भी लड़की के पीहर में ही होता है। बच्चे के जन्म के बाद मेेें जब लड़की का पति अपनी पत्नि को वापिस अपने घर ले जाने के लिये उस के ससुराल में आता है तब ससुर अपने परिवार के समक्ष दामाद व समधी को रीति रिवाज के अनुसार ओढवणी कर बच्चे को पालना, बच्चे को जेवर पहना कर या अपनी सुविधा के अनुसार कपड़े आदि देकर उस के घर के लिये सीख देकर दामाद व बेटी को बच्चे सहित रवाना करता है। मारवाड़ और कई जगहो पर यह भी रिवाज है कि पहला बच्चा होने के बाद लड़की अपने ससुराल में जब आती है तो वह अपनी सास, नन्द, जेठाणियों तथा देवराणियों के लिये सोंठ की गोलियां जो उस ने स्वयम् जापे में खाई है उसी में से बचा कर लाती है।

45. तागड़ी-बादड़ी: नवजात बालक के गले में चमड़े की बादड़ी और कमर में चमड़े की तागड़ी बांधने का रिवाज है। सम्भवतः यह रैदास के विचारो को अपनाने के कारण यह प्रथा चली होगी परन्तु इस का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नही है। लगता यह है कि रैगर समाज के लोग चमड़ा रंगने का काम किया करते थे और उन्हे चांदी या सोने के जेवर पहनने की सख्त मनाही थी अतः अपने बच्चे को सुन्दर दिखने और बुरी आत्माओं से उसे बचाने के लिये चमड़े की बादड़ी और तागड़ी पहनाने को मजबूर रहते होंगे। दिल्ली में पहले नवजात शिष्यु को काले धागे की कमर में तागड़ी और हाथो में काले धागे में पिराये नकली मोती की मालाये जिन्हे ‘गजरा‘ कहा जाता था, पहनाये जाते थेी।

46. तागड़ी में प्रतिकात्मक चिन्ह: लड़को की तागड़ी में दो मणियों के मध्य एक लम्बा सा मूंगा लटकाये रखे जाने का भी रिवाज है। इस प्रथा को ‘बहु-बच्चे‘ नाम से भी सम्बोधित किया जाता है। वास्तव में यह लिंग पूजा का ही एक रूप कहा जा सकता है। इतिहास को टटोला जाये तो पायेंगे कि सिन्धु सभ्यता में भी लोग गले में लिंग पूजा के प्रतीक पहना करते थे। कुछ जातियों में इन्हे ‘सास-बच्चे‘ भी कहते है।

47. जडुला उतारना और भैरूं पूजा: रैगर जाति में भैरू जी को जात जडूला चढाया जाता है। भैरू जी को किसी शुभ कार्य करने से पहले स्थापित कर उस की पूजा की जाती है। यदि इतिहास को देखा जाये तो एक संदर्भ मिलता है। हरिशचन्द्र की सौ रानियों मे से किसी के कोई सन्तान नही हुई। इस पर हरिशचन्द्र ने वरूणदेव से मनौती मांगी की जब उसे पहली संतान होगी तो उस की बलि कर उसे चढा देगा। इस मनौती के फलस्वरूप उसे रोहित नामक बच्चे का जन्म हुआ। एक वर्ष बाद वरूण ने बालक की बलि मांगी तो हरीशचन्द्र ने रोहित के दुग्धपान करने वाला बालक होने का बहाना बना कर उसे भविष्य में बलि देने की बात कह दी। चार वर्ष बाद वरूण फिर आया और उस ने बलि मांगी। हरीशचन्द्र ने दूसरी सन्तान न होने का बहाना बना कर उसे टाल दिया। इस के चार वर्ष बाद वरूण के आने का समय हुआ तो रोहित जंगल में भाग गया। वरूण ने एक बार फिर बलि मांगी। हरिशचन्द्र ने रोहित के जंगल में भाग जाने का बहाना बनाया। इस पर वरूण ने उसे जलोदर होने का श्राप दे दिया। इस पर रोहित ने अपने पिता के माध्यम से पुछवाया कि वरूण किसी दूसरे की बलि लेकर शान्त हो सकता है या नही। इस पर वरूण ने किसी दूसरे की बलि लेने की हां भर दी। इस पर रोहित ने जंगल में बलि के लिये किसी अन्य की तलाश प्रारम्भ कर दी। इस पर वहां भूखे मरते अजीगर्त नाम के ब्राह्मण ने 100 गायों के बदले मेें बिकना स्वीकार कर लिया। तब इस ब्राह्मण ने अपने परिवार के बच्चो को बलि देने की बात कही। इस ने बड़े बेटे को पिता का और छोटे बेटे को माता का प्यारा होने से उन्हे बलि देने से इंकार कर दिया और वह बीच के पुत्र शुकाशेफ को बलि करने को तैयार हो गया। तभी विश्वामित्र क्रोधित होते हुये आये और उन्होने यह कहा कि किसी क्षत्रिय द्वारा ब्राह्मण की वध नही किया जा सकता। विश्वामित्र ने वरूण को पीट पीट कर भगा दिया और वरूण द्वारा किये जा रहे यज्ञ का विध्वंस कर दिया। इस के साथ ने हरिशचन्द्र को देख लेने की धमकी दे दी। विश्वामित्र ने शुकाशेफ को बलि की वेदी से खोल कर उसे अपना 101वां पुत्र बनाया और हरिशचन्द्र का राज पाट खत्म कर दिया। उस ने उस की पत्नी और बेटे को बिकवा दिया। वरूण भाग कर शिव की शरण में चला गया। शिव ने उसे अपना दूसरा पुत्र बना लिया। यह ही बाद में भैरू बना। पुरातन कथाओं के अनुसार भैरू हर विवाहिता की पहली रात और पहला पुत्र लेता था। इसी कारण अधिकांश जातियों में पुत्र का जडुला जो सिर का प्रतीक है भैरू को चढाया जाता है। पहले के समय में पुत्र को बचाने के लिये भैरू को बकरे या भैसें की बलि चढाने का रिवाज प्रचलित था। अब पशु बलि पर रोक है। अब पुरी पापड़ी आदि मय शराब का भोग भैरू को चढाया जाता है। शराब का भोग शिव जी या अन्य किसी देवता के नही चढता। यह भोग .केवल भैरू को ही चढता है। यही जात देना कहा जाता है। लोगो की यह मान्यता है कि यदि जडुला भैरू जी को नही चढाया गया तो बच्चा बीमार हो सकता है अथवा जल्द खत्म हो सकता है। लोक गीतों में भी भैरू को राजी रखना आवश्यक माना गया है। भैरू जी के लड़की का जडुला नही चढता और न ही मादा पशु की बलि दी जाती है।

48. तलाक व नाता प्रथा: रैगर जाति में नाता प्रथा प्रचलित है। इस प्रथा के अनुसार जब किसी महिला के पति की मृत्यु हो जाये अथवा वह स्वयम् अपने पति को तलाक दे दे या उस का पति उसे तलाक दे दे तो महिला अपना जीवन साथी चुनने का पूरा हक रखती है। वह दूसरा विवाह कर सकती है परन्तु वह सात फेरे नही ले सकती इस लिये उस के दूसरे विवाह को ‘नाता‘ कहा जाता है। पुरूष दूसरा विवाह कर के अग्नि के सम्मुख सात फेरे ले सकता है जब कि महिला को इस प्रकार का हक नही है। नाता करते समय पहले पति से उत्पन्न संतान को या तो महिला अपने साथ ले जा सकती है अथवा वह अपने बच्चो को पहले पति के घर पर ही छोड़ सकती है। दूसरे पति की सन्तान को वह अपनी सन्तान समझ कर वह उन का लालन पोषण करती है। राजस्थान की जातियों का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन नामक पुस्तक के अनुसार, ‘नाता भी होता है लेकिन वह शनिवार की रात हो ही होता है।‘ राजस्थान की जातियों का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन द्वारा डा. कैलाशनाथ व्यास और देवेन्द्रंिसंह गहलोत प्रकाशक जगदीशसिंह गहलोत शोध संस्थान, जोधपुर संस्करण 1992 पृ. 224.

49. जन्म देते समय बच्चे की मौत. पहले के जमाने में जन्म होते ही बच्चे की मौत को ‘काचा कलवा‘ कहा जाता था और उसे जलाने के बदले शमशान में धरती में गाड़ा जाता था।

50. पान फाड़ना या कड़ी रोटी का रिवाज करना: राजस्थान की जातियों का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन नामक पुस्तक के अनुसार, ‘रैगरो मे शव जलाने की प्रथा है। इन में मृत्यू भोज काफी प्रचलित है। मरने के 12 दिन के अन्दर मृतक के सम्बन्धी अस्थियों को लेकर हरिद्वार जाकर प्रवाहित करते है। ‘ राजस्थान की जातियों का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन द्वारा डा. कैलाशनाथ व्यास और देवेन्द्रंिसंह गहलोत प्रकाशक जगदीशसिंह गहलोत शोध संस्थान, जोधपुर संस्करण 1992 पृ. 224.

रैगर जाति में किसी की मृत्यु होने पर उस की लाश को चार कन्धो पर ले जाते समय शमशान के रास्ते मे बीच में लाश रख कर ‘बास्या‘ करते है और प्रारम्भ में आगे के दो व्यक्ति जिन्होने लाश को कन्धा दिया था वे पीछे आ जाते है और पीछे वाले ‘कान्धया‘ आगे आ जाते है। इस के अलावा घर में किसी की मृत्यु हो जाने के बाद मृतक के परिवारजन अपने घर में चुल्हा नही जलाते और बस्ती या रिशतेदार ही भोजन अपनी तरफ से सारणी तक उन्हे खिलवाते है। इसे ‘कड़ी रोटी‘ अथवा ‘खिचड़ी‘ भी कहा जाता है। ‘कड़ी रोटी‘ मृत्यु का प्रतीक है। इसी प्रकार ‘खिचड़ी‘ सामान्य जीवन जीने की प्रतीक होती है। सारणी के बाद जब चावल बना कर सब पानी-पूली देते है तब शाम को बस्ती या मौहल्ले के पंाच दस बड़े बूढे लोग कुछ शराब, कुछ मांस की ‘बड़िया‘ और पानी लेकर गांव के फलसे में जाते है। वहां बैठ कर सब एक नीम का पत्ता लेकर फाड़ देते है। उस के बाद में हुक्के की ‘ने‘ अर्थात हुक्के की नली सहित सभी मौजुद लोगो के बीच हुक्के को केवल एक बार घुमाया जाता है। सब हुक्के को एक बार पीते है और आखिरी व्यक्ति हुक्के को एक बार पीने के बाद उस की चिलम को उलट देता है। वह हुक्के का पानी भी निकाल देता है। फिर सब एक घूंट शराब की और मांस की एक बड़ी को खाकर उठ जाते है। मांस का टुकड़ा जब सुखा दिया गया हो उसे मांस की ‘बड़ी‘ कहा जाता है। आजकल मांस की ‘बड़ी‘ का रिवाज कम हो गया है। साधारणतः मांस की सब्जी का उपयोग ही किया जाने लगा है। ‘कड़ी रोटी‘ मृत्यु के शोक की प्रतीक है तो ‘पान फाड़ना‘ शोक की समाप्ति का प्रतीक है। ‘पान फाड़ने‘ की क्रिया करने के बाद सामान्य जीवन प्रारम्भ हो जाता है। ‘पान फाड़ने‘ का रिवाज रैगर जाति के अलावा किसी अन्य जाति में नही देखा गया है। अब क्योें कि शराब, मांस व तम्बाकु निन्दनीय माने जाने लगे है अतः आजकल इन के स्थान पर पकोड़ी, शरबत, गंुड़ रांग की छीड़ी आदि का उपयोग कर रीति रिवाज का निर्वहन किया जाता है।
रिपोर्ट मरदुमशुमारी राजमारवाड़ 1891 ई. में यह लेख किया गया है, ‘मरने की क्रिया में ब्राहाणों का दखल नही है। मुरदों को जलाते हैं और गाड़ते भी है तीसरे दिन मक़दूर ही तो न्यात करते हैं।‘
‘रिपोर्ट-मरदुमशुमारी राजमारवाड़ 1891 ई. द्वारा रायबहादुर मुन्शी हरदयालसिंह प्रकाशक महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केन्द्र, जोधपुर संस्करण सन् 2010 पृ0 542

51. मिट्टी दागः रैगर समाज में मिट्टी दाग की प्रथा भी है। इस प्रथा के अनुसार जब रैगर जाति के किसी साधू अथवा संत का स्वर्गवास हो जाता है तो उसे मिट्टी दाग दिया जाता है अर्थात उसे मिट्टी का ही दाग दिया जाता है। उस का अंतिम संस्कार उस की देह को लकड़ियों में जला कर नही किया जाता है।

52. मृत्यु भोज अथवा नुक्ता अर्थात मौसर: जब समाज में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वर्गवास हो जाया करता है तो उस के दाह संस्कार के तीसरे दिन ‘तीया‘ किया जाता है। मृतक के फूल अर्थात अस्थियों को एकत्रित कर गंगा में प्रवाहित किया जाता है। पहले रैगर समाज के लोग कानपुर के पास सौरांे पर बने गंगा घाट पर ही अस्थियों को प्रवाहित करने को जाया करते थे। हरिद्वार में जाने की प्रथा तो बाद में प्रारम्भ हुई क्यो कि हरिद्वार दिल्ली के नजदीक है और आसानी से मृतक के फुलो को गंगा में प्रवाहित किया जा सकता है इस लिये आजकल सभी हरिद्धार जाकर ही मृतक के फूलो को गंगा मे प्रवाहित कर के आते है। राजस्थान में हरिद्वार जाने के बाद पुष्कर में जाने का भी रिवाज है। हरिद्वार के गंगा घाट पर अस्थियों को विसर्जित करते समय पंडे विभिन्न प्रकार की क्रियायें कराने के नाम से रूपये एंेठते रहते है। इस के अलावा पंडे की बहियों में नाम लिखवाने का भी रिवाज है। इस के बाद हरिद्वार से गंगा झरी अर्थात गंगा जल व अन्य धार्मिक सामान खरीदा जाता है। जब कोई व्यक्ति मृत्यु को प्राप्त होने लगता है उस समय उस के मुंह में गंगा जल पिलाने का भी रिवाज है। राजस्थान के कई स्थानों पर अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने के बाद मृतक के परिवारजनो के गांव में आने पर उन को जाजम या सफेद कपड़े पर चलाते हुये बैंड बाजे, ढोल नगाड़े, फूल मालायें डाल कर घर पर लेकर आने का भी रिवाज है। आये हुये सगे सबंधी मृतक के परिवारजनो को फुल मालाये पहनाते है।

बारहवें दिन नुक्ते का आयोजन किया जाता है जिस में सभी रिशतेदार और गांव के लोग एकत्रित हुआ करते है। इसे गंगा प्रसादी भी कहा जाता है। अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने के बाद हरिद्धार से ही गंगा जल की झारी लाई जाती है और गले में गंगा जी की माला पहन कर आते है। हाथ में बैंत की लाठी भी लाते है। इसे गंगोज करना भी कहा जाता है। पहले हरिद्धार से वापिस आने पर गंगा जल को ढोल बजाते हुये गीत गाते हुये अपने घर पर लाते है। उस रात रातिजगा होता है जिसे रात डंागड़ी कहा जाता है। दूसरे दिन औरते गंगा जल की झारी सिर पर उठा कर ढोल धमाके के साथ पथवारी पर जाती है। हरिद्धार जाते वक्त अनाज के दाने मिट्टी की कुण्डियों में डाल कर जाते है जो वापस आने तक उग जाते है। इसे पथवारी कहते है। राजस्थान में पथवारी पीपल, बड़ या नीम के पेड़ के नीचे थोड़ी दूर पर बनाई जाती है। पथवारी की पूजा कर के उस पर लाल कपड़ा डाल देते है। पथवारी पूजन कर के वापिस आकर हवन कुण्ड जो घर के चैक में या बाहर बना हुआ होता है उस के पास बैठ जाते है। ब्राह्राण हवन करवाता है। हवन में परिवार के सभी लोग बैठते है। हवन के बाद गंगा जल की झारी ब्राह्राण खोलता है। उस समय सभी लोग गंगा माता की जय जय कार करते है। ब्राह्राण गंगा जल को उपस्थित सभी लोगो पर फेंकता है। हरिद्धार से लाये गये कंठी मखाने परिवार व रिशतेदारो में बंाटे जाते है। परिवार के रिशतेदारो द्धारा लाये गये कपड़ो को औढाया जाता है और तत्पश्चात सभी को खाना खिलाया जाता है।

मृत्यु भोज में अनावश्यक खर्चा करने की प्रथा है। यहां तक कि पैरावणी तक औढाई जाती है। ‘पेरावणी‘ मेें सगे सम्बन्धी कपड़े लेकर आते है। इस अवसर पर एक तरफ तो मृतक के परिवार वाले शोक में होते थे दूसरी ओर उन से इतना खर्चा करवा दिया जाता है कि वह कर्ज लेकर नुक्ता की रस्म को किया करता है। इस अवसर पर अत्याधिक मांस खाने और शराब पीने की प्रथा भी थी। मांस के लिये बकरा काटना आम बात होती थी। मांस और शराब का इंतजाम मृतक के परिवार वाले ही किया करते थे। यह कार्यक्रम शीशी पूजन अर्थात गंगा पूजन के बाद में किया जाता था। यदि कोई व्यक्ति अपने बुजुर्ग का मृत्यु भोज नही किया करता था तो उस व्यक्ति और उस के परिवार को हीन भावना से देखा जाता था। वह गांव में जिधर भी निकलता था तो उसे चिढा कर यह ताना मारा जाता था कि उस के बुजुर्ग तो डूंगर अर्थात पहाड़ पर भटक रहे है। इसी प्रकार के कई ताने समाज के व्यक्तियों द्वारा उसे मारे जाते थे जिस से विवश होकर वह कर्जा लेता और नुक्ता करता जिस में गांव के लोग गुलछर्रे उड़ाते थे।

Website Admin

BRAJESH HANJAVLIYA



157/1, Mayur Colony,
Sanjeet Naka, Mandsaur
Madhya Pradesh 458001

+91-999-333-8909
[email protected]

Mon – Sun
9:00A.M. – 9:00P.M.

Social Info

Full Profile

Advertise Here